आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान और कब होगी बारिश? जानिए मौसम का ताजा अपडेट

मानसून में देरी की वजह से कई जगह धान की बोआई में भी देरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कुछ जगह तो किसानों ने पम्पिंग सेट से बीज डाला है, लेकिन गर्मी के प्रकोप से बीज भी सुख रहे हैं। अब किसानों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है।

Update: 2024-06-20 13:05 GMT

यूपी के कुछ हिस्सों में देर रात हल्की बूंदा बांदी से लोगों ने राहत की साँस ली है। लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि ये प्री मानसून की बारिश नहीं है। यूपी में मानसून अगले सप्ताह ही पहुँचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ में 24 से 25 जून के बीच बारिश हो सकती है। हालाँकि पश्चिम यूपी में मौसम शुष्क रहेगा।

मानसून में देरी की वजह से कई जगह धान की बोआई में भी देरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कुछ जगह तो किसानों ने पम्पिंग सेट से बीज डाला है, लेकिन गर्मी के प्रकोप से बीज भी सुख रहे हैं। अब किसानों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है।

इस बार गर्मी पहाड़ों पर भी कहर ढाह रही है। ठंड का मजा लेने के लिए जो सैलानी उत्तराखंड या हिमाचल गए हैं उन्हें भी गर्मी से राहत नहीं मिली है।

शिमला में जहाँ तापमान 30.2 डिग्री चल रहा है वहीं मनाली में पिछले दिनों तापमान 31 डिग्री पार कर चुका था। धर्मशाला का तापमान 36.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

उत्तराखंड के मसूरी में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 24 रिकॉर्ड किया गया है। 

इन राज्यों में बनी रहेगी लू की स्थिति

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक उत्तर प्रदेश, दक्षिण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू के कुछ हिस्सों में लू को लेकर अब भी गंभीर स्थिति बनी हुई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण बिहार और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

धूल भरी आंधी या हल्की बारिश की संभावना

पश्चिमी यूपी के अलावा दिल्ली और उसके आसपास के हिस्सों में कल रात हल्की बारिश और हवाएं चलने से लोगों को कुछ राहत मिली है। लेकिन आज और कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री पर रह सकता है। कहीं कहीं थोड़े बादल छाए रहेंगे और धूल भरी आंधी या हल्की बारिश की संभावना है। हवाओं की रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। 23 से 25 तक गंभीर लू की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 45 और न्यूनतम तापमान 33 से 34 डिग्री तक रह सकता है।

Similar News