रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

योगा एक्सपो 2018: लोगों ने जानें स्वस्थ रहने के मंत्र, देखें तस्वीरें

· · 2 मिनट

योगा एक्सपो 2018: लोगों ने जानें स्वस्थ रहने के मंत्र, देखें तस्वीरें

खराब जीवनशैली, मोटापे, मधुमेह जैसी बीमारियों से परेशान रोगियों को न सिर्फ नि:शुल्क इलाज का अवसर मिला, बल्कि सैकड़ों लोगों ने स्वस्थ रहने के गुर भी सीखे। यह मौका था नई दिल्ली में तीन दिन तक चले योगा एक्सपो 2018 में, जहां योग के साथ-साथ लोगों को आयुर्वेद, आयुष, यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के बारे में जानकारी दी गई।

यूपी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में आयुष मिशन के तहत गांव-गांव आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां पर आयुर्वेदिक और यूनानी पद्धति से इलाज किया जा रहा है और स्वस्थ रहने के लिए योग के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

इसी के तहत नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चार से छह मई तक आयोजित हुए योगा एक्सपो 2018 में कई गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता निभाई। एक्सपो में उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी की ओर से विशेष रूप से स्टॉल लगाया गया, जिसका शुभारंभ जिला आयुर्वेद व यूनानी अधिकारियों ने किया। तीन दिनों में यहां 195 रोगियों का नि:शुल्क चिकित्सा के साथ दवा का वितरण भी किया गया।

ये भी पढ़ें- आयुष आपके द्वार : गांव में योगा के साथ मुफ्त में आयुर्वेदिक दवाएं

स्टॉल में लोगों को जानकारी देते प्रशिक्षक। यूनानी विधा के प्रोफेसर अब्दुल कवी द्वारा हिजामा या कपिंग विधि द्वारा 24 रोगियों की चिकित्सा की, जिसमें कमर्दर्द, घुटने के दर्द, उच्च रक्त चाप, नींद ना आना के रोगी विशेष थे। इतना ही नहीं, लोगों को कमरदर्द, साइटिका, सरवाइकिल स्पांडलाइटिस की चिकित्सा की भी जानकारी दी गई। लोगों ने जाना कि कैसे हम रोगों से बचने के लिए खान-पान में बदलाव कर रोगों से बच सकते हैं।

एक्सपो में योगा प्रशिक्षकों की ओर से स्कूल के बच्चों और लोगों को योगा आसन के प्रशिक्षण के साथ उनके लाभ के बारे में बताया गया। इस मौके पर जगदीश जी महाराज, कृष्णा दास एवं साध्वी भगवती ने भी सहभागिता निभाई।

ये भी पढ़ें- हर जिले में खुलेंगे आयुष अस्पताल और योग केंद्र

लोगों को मिला नि:शुल्क इलाज और छात्राओं ने सीखा योग।एक्सपो में उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग के सचिव मुकेश मेश्राम से आयुष मिशन के बारे में सरकार की योजनाओं की जानकारी वीडियो के माध्यम से दी गई।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख