शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के सीईओ और प्रतिनिधि

· · 1 मिनट

एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर दुनिया भर के दिग्गज मंथन करेंगे। प्रदेश में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि प्रौद्योगिकी और कृषि व्यवसाय की संभावनाएं तलाशेंगे।

एग्रोटेक 2026 के रजत जयंती समारोह में 40 से अधिक देशों के 70 से ज्यादा विदेशी उद्योगपतियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ), तकनीकी विशेषज्ञों और कृषि क्षेत्र के शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे। इंडियन चैंबर ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (ICFA) द्वारा आयोजित एग्रोटेक 2026 का आयोजन 3 से 5 दिसंबर को भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में किया जाएगा।

इस आयोजन में विदेशी प्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी से उत्तर प्रदेश में कृषि निवेश, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, नई परियोजनाओं, आधुनिक तकनीक के हस्तांतरण और वैश्विक व्यावसायिक साझेदारी की अपार संभावनाएं पैदा होंगी। कृषि प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण, डेयरी, पशुपालन, बीज उद्योग, कृषि मशीनरी, डिजिटल कृषि, कृषि निर्यात, आपूर्ति शृंखला और कृषि आधारित उद्योगों में निवेश एवं संयुक्त परियोजनाओं की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा। आयोजन की थीम ‘उत्तर प्रदेश: असीम संभावनाओं की धरती’ रखी गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  3. Lead Story

    यूपी में फसल नुकसान का होगा डिजिटल सर्वे, डीएम और एसडीएम फील्ड पर करेंगे निरीक्षण

    उत्तर प्रदेश में फसल नुकसान का आकलन केवल लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर नहीं होगा। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख