शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को बांटे जाएंगे। मेले और बीज वितरण की तारीख जल्द किसानों को बताई जाएगी।

· · 1 मिनट

यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

यूपी में गन्ना की नई किस्मों के बीजों की मिनी किट की बुकिंग 9 अक्टूबर से शुरू हो रही है। किसान यूपी गन्ना विभाग की वेबसाइट (enquiry.caneup.in) के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं।

इस साल 2 लाख ‘Co.Sha. 23232’ किस्म की एकल कलम मिनी बीज किट और 1 लाख ‘Co.Sha. 19231’ किस्म की एकल कलम मिनी बीज किट उपलब्ध कराई जाएंगी। ‘Co.Sha. 23232’ किस्म को सितंबर 2026 में राज्य में उत्पादन के लिए आधिकारिक रूप से रिलीज किया गया था। इन नई किस्मों में अच्छा उत्पादन, बीमारियों और कीटों से लड़ने में बेहतर प्रतिरोधी क्षमता।

अक्टूबर में होने वाले ‘मिठास मेला-2026’ के दौरान, नई गन्ना किस्मों (‘Co.Sha. 23232’ और ‘Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को बांटे जाएंगे। मेले और बीज वितरण की तारीख जल्द किसानों को बताई जाएगी।

बीज बुकिंग के नोडल अधिकारी डॉ. अजय तिवारी ने मिनी किट बुकिंग और वितरण प्रक्रिया के बारे में बताया, हर किसान केवल अपने कोड का उपयोग करते हुए एक ही बुकिंग कर सकेगा। ऑनलाइन बुकिंग के बाद, किसानों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पंजीकरण नंबर SMS से प्राप्त होगा। बीज वितरण की तारीख और अन्य आवश्यक जानकारी अलग से SMS के माध्यम से भेजी जाएगी। बीज वितरण के दिन, किसानों को अपना चार अंकों का पंजीकरण नंबर और अपने आधार कार्ड की मूल प्रति लानी होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. Lead Story

    यूपी में फसल नुकसान का होगा डिजिटल सर्वे, डीएम और एसडीएम फील्ड पर करेंगे निरीक्षण

    उत्तर प्रदेश में फसल नुकसान का आकलन केवल लेखपाल और कानूनगो की रिपोर्ट के आधार पर नहीं होगा। उप जिलाधिकारी और तहसीलदार…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख