शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

योगी आदित्यनाथ दो दिन के कर्नाटक दौरे पर रवाना

· · 2 मिनट

योगी आदित्यनाथ दो दिन के कर्नाटक दौरे पर रवाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए सोमवार से दो दिन के कर्नाटक दौरे पर रवाना हो गए। योगी एक दर्जन सभाओं के अलावा मठ और मंदिर में पूजा-पाठ के अलावा कुछ सामाजिक संगठनों से भी मुलाकात करेंगे।

सीएम योगी के कार्यक्रम के अनुसार, वह छिन्नाबसावा पट्टा देवारा मठ भलकी में स्वामी से मुलाकात कर पूजा अर्चना करेंगे। फिर भलकी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे ह्युमनाबाद स्थित वीरभद्र बाबा के मठ जाएंगे और वहां भी दर्शन पूजन के बाद सभा करेंगे।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक: भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 20 लाख किसानों को दस हजार रुपए देने का किया ऐलान

इसके बाद गोकक, फिर शाम को यमाकना मराडी, खानपुर और बेलगाम देहात में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसी तरह मंगलवार को पहली सभा कनडा जिले के भटकल में, फिर उडपी के बेयांदुर और दक्षिण कनडा के मुडाबिडरे में उनकी सभाएं होंगी। इसके बाद कोडागू के विराजपेट और पांचवीं सभा कनडा के सुलिया में होगी।

बताते चलें इससे पहले यूपी में प्राकृतिक आपदा की वजह से हुई जानमाल की क्षति की वजह से मुख्यमंत्री अपना कर्नाटक दौरा बीच में छोड़ कर आगरा पहुंचे थे। विपक्ष ने यूपी में प्राकृतिक आपदा के दौरान मुख्यमंत्री का कर्नाटक में प्रचार करने पर सवाल खड़े किए थे।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: घोषणापत्र में राहुल गांधी ने एक करोड़ नौकरियां देने का किया वादा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था, “सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था। जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।”

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख