रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

कर्नाटक चुनाव: घोषणापत्र में राहुल गांधी ने एक करोड़ नौकरियां देने का किया वादा

· · 1 मिनट

कर्नाटक चुनाव: घोषणापत्र में राहुल गांधी ने एक करोड़ नौकरियां देने का किया वादा

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने फिर से सरकार बनने पर अगले पांच वर्षों में एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है।

राहुल ने इस घोषणापत्र को ‘कर्नाटक की जनता की आवाज’ करार दिया और कहा कि इसे तीन या चार लोगों ने बंद कमरे में बैठकर तैयार नहीं किया है। भाजपा पर कटाक्ष करते हुए राहुल ने कहा, “उसका घोषणापत्र कर्नाटक के लोगों के लिए नहीं होगा और उसमें आरएसएस के विचार की झलक होगी।“

कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि सिद्धारमैया सरकार ने अपने 95 फीसदी वादे पूर किए हैं। कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा और 15 मई को मतगणना होगी।

https://twitter.com/hashtag/NammaKarnatakaFirst

घोषणा पत्र में यह भी किए गए वादे

कांग्रेस के घोषणापत्र में दो हजार तक जनसंख्या वाली गांवों को नल से पीने का पानी देने और मजदूरों के लिए अन्न भाग्य योजना का विस्तार किए जाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा एक करोड़ तक स्टार्ट अप सब्सिडी देने की घोषणा की गई, जिसमें 75 लाख रुपए तक का ऋण 6 प्रतिशत ब्याज दर पर देने की बात कही गई है।

(एजेंसी)

ये भी पढ़ें- कुशीनगर में 13 घर कल रात सूने थे, आ अगले हादसे का इंतजार करें…

अगर आपका बच्चा वैन में स्कूल जाता है, तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें, वह सुरक्षित रहेगा

गांव वालों 80,000,000,000 रुपयों का हिसाब लगाइए, ये आपके ही हैं

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख