शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

किसानों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी

· · 2 मिनट

किसानों को दी गई उन्नत कृषि की जानकारी

किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें कृषि की बेहतर तकनीक की जानकारी देने के लिए भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें- आप भी करना चाहते हैं बागवानी, यहां ले सकते हैं प्रशिक्षण

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, व भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद, संयुक्त तत्वावधान में उन्नत गन्ना उत्पादन तकनीक विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण और उत्तर प्रदेश प्रगतिशील किसान सम्मेलन आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी लक्ष्मी नारायण चौधरी पशुधन एसपी बघेल के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रदेश भर से आए किसान इस अवसर पर दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में परंपरागत खेती, जैविक खेती और दुग्ध उत्पादन में किसानों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

ये भी पढ़ें- दो हजार रुपए की इस मशीन से किसान पाएं कृषि कार्य के अनेक फायदे

पशुधन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मुर्गी पालन, बकरी पालन एवं पशुपालन द्वारा आय बढ़ाने के लिए सरकार की योजनाओ के बारे में अवगत कराया।

भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. एके साह ने गन्ना उपज बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों व नई-नई तकनीकियों को किसानों तक पहुंचाने और कृषि आय बढ़ाने की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर, उन्नाव, बुलंदशहर, मेरठ, गोरखपुर, नोयडा, पीलीभीत, हरदोई, बरेली, हमीरपुर व फतेहपुर जिले के करीब 250 किसानों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें- व्यावसायिक डेयरी फार्मिंग शुरू करने जा रहें तो 19 मार्च को यहां ले सकते हैं प्रशिक्षण

कार्यक्रम में बैठे कृषि विशेषज्ञ उत्तर प्रदेश प्रगतिशील किसान सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए 20 प्रगतिशील किसानों को आइफा प्रगतिशील किसान पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें- हाईटेक कृषि मशीनों का खेती में दायरा बढ़ा , कंपनियों के लिए मौका भुनाने का सही समय

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख