शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ZyCoV-D: भारत में दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन को मिली मंजूरी

जायडस कैडिला का दावा है कि इसका टीका लक्षण वालों कोरोना वायरस मामलों के खिलाफ 66.6% और मध्यम कोविड-19 के लिए 100% प्रभावी है।

· · 1 मिनट

ZyCoV-D: भारत में दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन को मिली मंजूरी

जायडस कैडिला की तीन डोज वाली जायकोव-डी वैक्सीन को औषधि महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी दे दी है।

भारतीय दवा कंपनी जायडस कैडिला के कोविड-19 वैक्सीन जायकोव-डी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए दुनिया का पहली डीएनए आधारित वैक्सीन है।

अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी ने 1 जुलाई को तीन-खुराक वाली डीएनए वैक्सीन, जायकोव-डी के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के कार्यालय में आपातकालीन उपयोग के लिए आवेदन किया था। कंपनी ने हाल ही में कहा था कि मंजूरी मिलने के दो महीने के भीतर कंपनी वैक्सीन लॉन्च कर सकती है।

https://twitter.com/hashtag/COVID

जायडस कैडिला का दावा है कि इसका टीका लक्षण वालों कोरोना वायरस मामलों के खिलाफ 66.6% और मध्यम कोविड-19 के लिए 100% प्रभावी है। यह भी बताया गया कि टीका 12 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सुरक्षित है।

भारत में अभी तक कोविड-19 से बचाव के लिए कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पुतनिक वैक्सीन लगायी जा रही है। यह भारत का दूसरा स्वदेशी टीका और देश में इस्तेमाल के लिए अधिकृत होने वाली छठी वैक्सीन है। भारत में पहले ही जॉनसन एंड जॉनसन, मॉडर्ना, एस्ट्राजेनेका और पार्टनर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, भारत बायोटेक और रूस के गामालेया इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार टीकों को मंजूरी मिल गई है।

जायकोव-डी वैक्सीन को जैव प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ साझेदारी में विकसित किया जा रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख