शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूरोपा उपग्रह पर है जीवन की संभावना: नासा

· · 1 मिनट

यूरोपा उपग्रह पर है जीवन की संभावना: नासा

वाशिंगटन (भाषा)। बृहस्पति के बर्फीले उपग्रह के सागर पर पृथ्वी की तरह ही रासायनिक उर्जा का संतुलन संभव है, जो जीवन के लिए आवश्यक होता है। हालांकि, उपग्रह पर ज्वालामुखी जलतापीय गतिविधियों का अभाव है।

माना जाता है कि यूरोपा की बर्फीली सतह के नीचे खारे पानी का गहरा सागर छिपा हुआ है। बृहस्पति के उपग्रह पर कच्चे पदार्थों और रासायनिक उर्जा का सही अनुपात में होना गहन वैज्ञानिक रुचि का विषय है। हालांकि यह प्रश्न अब भी इस बिंदु पर आकर ठहर जाता है कि क्या यूरोपा का वातावरण जैविक प्रक्रिया के लिहाज से अनुकूल है। पृथ्वी पर जीवन के लिहाज से ये जरुरी होता है।

कैलिफोर्निया में नासा के जेट प्रोपल्सन प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों के एक नये अध्ययन में यूरोपा पर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के पैदा होने की संभावना के लिए पृथ्वी से उसकी तुलना की गयी। हालांकि इस प्रक्रिया में सीधे तौर पर ज्वालामुखीय घटना को शामिल नहीं किया गया।

इन दो तत्वों का संतुलन जीवन के लिए आवश्यक उर्जा का अहम संकेत है। अध्ययन में पाया गया है कि दोनों स्थानों पर हाइड्रोजन की तुलना में दस गुना अधिक ऑक्सीजन पैदा होती है। इस अध्ययन का प्रकाशन जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स में हुआ है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख