गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: प्राथमिक स्कूलों में उर्दू शिक्षको की तैनाती के आदेश

· · 1 मिनट

यूपी: प्राथमिक स्कूलों में उर्दू शिक्षको की तैनाती के आदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक स्कूलों में 3500 उर्दू शिक्षकों की भर्ती करेगी।

इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2011-12 में सप्लीमेंट्री प्लान के तहत स्वीकृत 9974 प्राथमिक स्कूलों में सृजित किये गए शिक्षकों के 19948 नए पदों में से 3500 पदों को सहायक अध्यापक (उर्दू भाषा) में बदल दिया गया है। शिक्षकों के कुल नए सृजित पदों में से 17.54 प्रतिशत पदों को उर्दू शिक्षकों के लिए बदले गए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश में बेसिक शिक्षा निदेशक को इस बारे में आगे की कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिया गया है। परिवर्तन के आधार पर उर्दू शिक्षकों के सर्वाधिक 175 पद सोनभद्र में होंगे। वहीं गाजियाबाद, हमीरपुर व मेरठ में एक-एक और संभल में उर्दू शिक्षकों के दो पद होंगे। बागपत, जालौन व हापुड़ में उर्दू शिक्षकों का कोई पद नहीं होगा क्योंकि जब 29 जुलाई को शिक्षकों के 19948 नये पद सृजित किये गए थे तो उनमें इन जिलों का कोई पद नहीं था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख