गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी में छोटे उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर मिलेगा बिजली कनेक्शन

· · 1 मिनट

यूपी में छोटे उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर मिलेगा बिजली कनेक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उपभोक्ताओं को कम दर पर बिजली कनेक्शन देने की तैयारी कर रही है। छोटे उपभोक्ताओं से कनेक्शन का चार्ज कम लिया जाएगा और इसके साथ ही कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी राशि किस्तों पर जमा करने की सुविधा भी दी जा सकती है।

विद्युत नियामक आयोग गुरुवार को विद्युत कनेक्शन संबंधी नए टैरिफ पर स्थिति साफ करेगा। पावर कार्पोरेशन इसके आधार पर उपभोक्ताओं से कनेक्शन चार्ज की वसूली करेगा। जानकारी के मुताबिक कनेक्शन चार्ज में छोटे उपभोक्ताओं के लिए मीटर की कीमत किस्तों पर अदा करने, कनेक्शन चार्ज कम करने, सिक्योरिटी दर,सिस्टम लोडिंग चार्ज की दरें कम करने की सुविधा देने का इरादा है।

विद्युत नियामक आयोग के निर्देश के आधार पर घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन की नई दरें पावर कार्पोरेशन तय करता है। पावर कार्पोरेशन ने नई कनेक्शन दरों के संबंध में विद्युत नियामक आयोग को प्रारूप भेजा था। राज्य सरकार चाहती है कि छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को कम कीमत पर आसानी से बिजली के कनेक्शन मिलें। इससे अवैध कनेक्शनों की संख्या में कमी आएगी और सरकारी राजस्व में भी इज़ाफ़ा होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख