गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी की ज़्यादातर नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर

· · 1 मिनट

यूपी की ज़्यादातर नदियां ख़तरे के निशान से ऊपर

लखनऊ (भाषा)। प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बनी हुई है और व्यापक वर्षा के कारण सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं, जबकि घाघरा, राप्ती तथा शारदा कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई भागों में जोरदार बारिश हुई है। सर्वाधिक वर्षा बहेड़ी में नौ सेमी पर दर्ज की गयी, जबकि फतेहपुर में आठ, बांदा, चंद्रदीपघाट, कानपुर और मिश्रिख में सात-सात, कालपी, राठ और मवाना में छह और इलाहाबाद, बलरामपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर समेत कई इलाकों में पांच सेमी या इससे अधिक वर्षा हुई है।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में बताया गया है घाघरा नदी बाराबंकी के एल्गिन ब्रिज, अयोध्या और बलिया के तुर्तीपार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यही हाल शारदा का पलियाकलां और राप्ती का बलरामपुर में है। बूढ़ी राप्ती भी ककरही और उसका बाजार में खतरे के निशान पर बह रही है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश में व्यापक और कहीं कहीं भारी वर्षा के संभावना जताई है।

स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को बांटा खाना

बलरामपुर जिले में बाढ़ ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी यादव ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ित लोगों को खाद्य सामग्री बांटी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख