गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी के एटा में ज़हरीली शराब पीने से 17 की मौत

· · 1 मिनट

यूपी के एटा में ज़हरीली शराब पीने से 17 की मौत

एटा। जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 17 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद सरकार ने जिला आबकारी अधिकारी सहित आबाकारी और पुलिस विभाग के पांच लोगों को निलम्बित कर दिया।अपर पुलिस अधीक्षक वीएस यादव ने बताया, “अलीगंज थाने के लुहारी दरवाजा मुहल्ले और उसके समीप के लौखेडा गाँव में शुक्रवार को लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया जिनमें से 35 वर्षीय नेत्रपाल, 25 वर्षीय सर्वेश, 31 वर्षीय अतीक, 36 वर्षीय रामअवतार और रमेश की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शराब पीने से गंभीर बीमार पड़े पांच लोग अब भी अस्पताल में भर्ती है। हालांकि स्थानीय लोगो का कहना है कि 12 बीमार है, जिनमें छह की आंखों की रोशनी चली गई है।”लखनऊ में आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव किशन सिंह अटौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एटा के जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी सिपाही को निलम्बित कर दिया। प्रमुख सचिव, गृह देवाशीष पाण्डा ने बताया कि जनपद एटा के क्षेत्राधिकारी, अलीगंज आसाराम अहिरवार एवं संबंधित थानाघ्यक्ष, अलीगंज मुकेश कुमार को शासकीय दायित्वों का निर्वहन न करने पर निलम्बित करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति कतई न होने के लिए आवश्यक कार्रवाई समय से सुनिश्चित कराई जाए। जिलाधिकारी अजय यादव ने बताया कि मृतकों के लिए 2-2 लाख और बीमारों को नियमानुसार अनुग्रह राशि दी जाएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख