शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूनिवर्सल पहचान पत्र से दिव्यागों को मिलेगा हर योजना का लाभ

· · 1 मिनट

यूनिवर्सल पहचान पत्र से दिव्यागों को मिलेगा हर योजना का लाभ

जयपुर (भाषा)। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने बताया कि दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यूनिवर्सल पहचान पत्र बनाने का काम शुरु हो गया है।

राजस्थान में सुगम्य भारत अभियान पर जागरुकता कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए गहलोत ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को बाधामुक्त आवागमन की सुविधा और सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास की दृष्टि से उनको समान हक देने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कोटा और जयपुर में छात्रावासों के निर्माण के लिए भारत सरकार की ओर से 13.50 करोड़ रुपये आंवटित किया जायेगा। ये राशि तीन महीने में उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके लिए राजस्थान सरकार को डेढ़ करोड़ रुपये का अंशदान और छात्रावास निर्माण के लिए भूमि देनी होगी। भविष्य में इस कार्यक्रम के लिए विकलांग जनसशक्तिकरण की जगह दिव्यांग जनसशक्तिकरण कार्यक्रम लिखा जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख