शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

योगी-योगी के नारों से गूंज उठा विधानसभा मार्ग

· · 2 मिनट

योगी-योगी के नारों से गूंज उठा विधानसभा मार्ग

लखनऊ। सुबह सुबह भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के समर्थक आमने सामने थे। दोनों के लिए ही सीएम बनाने की मांग को लेकर जम कर नारेबाजी की जा रही थी। मगर दोपहर में जैसे जैसे योगी के नाम पर मुहर लगी, वैसे वैसे योगी के समर्थक हावी होने लगे। पूरा विधानसभा मार्ग योगी योगी के नारों से गूंजता रहा। लोकभवन के भीतर तक समर्थक पहुंच गए। बमुश्किल योगी को पहले विधायक दल की बैठक में पहुंचाया गया। इसके बाद उनके बाहर निकलने में भी कड़ी मशक्कत हुई।

सुबह प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के समर्थक अपने-अपने नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के साथ प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन दोपहर होते ही मौर्या के समर्थक शांत हो गए और योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारे लगने लगे।

लोक भवन में शाम पांच बजे शुरू होने वाले विधायक दल की बैठक से पहले ही योगी आदित्यनाथ के समर्थन में हजारों समर्थक भाजपा कार्यालय के बाहर योगी-योगी का नारे लगाते हुए सड़क पर आ गए। देखते-देखते सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी। सुरक्षा के लिए पहले यूपी पुलिस मौजूद थी, लेकिन समर्थकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया गया। सीमा सुरक्षा बल के जवानों के आने के बाद स्थिति संभली।

विधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले ही लगभग तय हो गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ही बनाया जा रहा है। विधायकों के पहुंचे के बाद जब भाजपा के वरिष्ट नेता पहुंचने लगे तो कार्यकर्ताओं में उत्साह और बढ़ गया। सबसे पहले केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्रा, उसके बाद राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र सिंह यादव, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे और इसके बाद योगी आदित्यनाथ पहुंचे। आदित्यनाथ के पहुंचे ही कार्यकर्ता नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं की जोश को देखते हुए यह तय हो गया की मुख्यमंत्री योगी ही बनेगे। सबसे आखिर में केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू पहुंचे। नायडू के पहुंचे के बाद विधायक दल की बैठक शुरू हुई और योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री चुन लिया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख