शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मुख्यमंत्री आवास में योगी आज करेंगे गृहप्रवेश

· · 1 मिनट

मुख्यमंत्री आवास में योगी आज करेंगे गृहप्रवेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नवरात्र के पहले दिन अपने 5 कालीदास मार्ग के सरकारी आवास में गृहप्रवेश करेंगे। इस दौरान राज्य सरकार के सभी मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के लिए फलाहार भोज का आयोजन किया गया है। इस भोज के साथ ही मुख्यमंत्री का औपचारिक तौर पर गृहप्रवेश हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- योगी इम्पैक्ट: नौ दिन में ही बदला-बदला नजर आने लगा उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास से जुड़े सूत्रों ने बताया कि, मुख्यमंत्री ने नवरात्र से पहले ही आवास का शुध्दिकरण करवा लिया था। मगर अभी तक औपचारिक तौर पर गृहप्रवेश नहीं किया था। अब नवरात्र शुरू होगा, इसलिए वे गृहप्रवेश करेंगे। इस दौरान पूरे मंत्रिमंडल और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के लिए फलाहार की दावत रखी गई है। फिलहाल मुख्यमंत्री अब तक वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ही स्टे कर रहे हैं।

आदित्यनाथ योगी से फिर योगी आदित्यनाथ हुए सीएम

मुख्यमंत्री ने आदित्यनाथ योगी नाम से शपथग्रहण किया था। सीएम आवास के बाहर नेमप्लेट पहले योगी आदित्यनाथ नाम की लगी थी। मगर बाद में इसको आदित्यनाथ योगी कर दिया गया था। मगर एक बार फिर से मंगलवार को आवास के बाहर फिर से योगी आदित्यनाथ योगी का बोर्ड लगा दिया गया है। इस बारे में अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं। मगर मुख्यमंत्री के नाम में बार बार हो रहे इस बदलाव को लेकर औपचारिक पुष्टि कोई भी नहीं की जा रही है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख