शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी के शिक्षा मित्रों की बदली किस्मत, योगी सरकार ने एक झटके में बढ़ाई 8 हजार रुपये सैलरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए शिक्षा मित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये और अनुदेशकों का 17 हजार रुपये करने की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी करीब 80 फीसदी की है जो एक साथ की गई है। इस फैसले से प्रदेश के डेढ़ लाख से ज्यादा शिक्षा मित्रों और 28 हजार अनुदेशकों को सीधा फायदा मिलेगा जो लंबे समय से बेहतर मानदेय की मांग कर रहे थे। सरकार ने इसके साथ ही शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने का भी वादा किया है।

· · 3 मिनट

यूपी के शिक्षा मित्रों की बदली किस्मत, योगी सरकार ने एक झटके में बढ़ाई 8 हजार रुपये सैलरी

उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षा मित्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में ऐलान किया कि अब शिक्षा मित्रों को हर महीने 18 हजार रुपये और अनुदेशकों को 17 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। यह बढ़ोतरी पुरानी सैलरी से करीब 80 फीसदी ज्यादा है और एक साथ 8 हजार रुपये की वृद्धि की गई है। काफी लंबे समय से बेहतर तनख्वाह का इंतजार कर रहे शिक्षा मित्रों के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।

सीएम योगी ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि जब सपा की सरकार थी उस वक्त इन शिक्षा मित्रों को महज 3 हजार रुपये महीना मिलते थे। हमारी सरकार ने 2017 में सत्ता में आते ही इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया था। अब प्रदेश में बढ़ती महंगाई और शिक्षा मित्रों की जरूरतों को देखते हुए एक साथ 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षकों के लिए 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी दी जाएगी ताकि उन्हें इलाज के लिए भटकना न पड़े।

https://t.co/uoUNxLwwNH

प्रदेश में इस वक्त करीब 1 लाख 42 हजार शिक्षामित्र और 28 हजार से ज्यादा अनुदेशक हैं। ये सभी संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं और इन्हें साल में केवल 11 महीने का ही मानदेय मिलता है। इनमें से ज्यादातर ग्रामीण इलाकों के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाते हैं और इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा से चिंता का विषय रही है। सरकार के इस फैसले के बाद इन सभी परिवारों में राहत की सांस ली जा रही है।

अगर शिक्षा मित्रों के पूरे सफर पर नजर डालें तो यह काफी संघर्ष भरा रहा है। साल 2001 में जब इनकी नियुक्ति हुई थी तब इन्हें सिर्फ 1500 रुपये महीना मिलते थे। अगले कुछ सालों में धीरे धीरे यह रकम बढ़ती रही। मुलायम सिंह सरकार में 2400 रुपये और मायावती सरकार में 3000 रुपये तक पहुंची। उसी दौर में शिक्षा मित्रों के लिए दो साल का बीटीसी कोर्स भी शुरू किया गया। 2014 में जब यह कोर्स पूरा हुआ तो अखिलेश यादव सरकार ने इन्हें पूर्णकालिक शिक्षक बना दिया और उस वक्त इनकी तनख्वाह 43 हजार रुपये हो गई थी। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी। जुलाई 2017 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इनका समायोजन रद्द हो गया और ये एक बार फिर शिक्षा मित्र बन गए। उस वक्त मानदेय घटकर 3500 रुपये रह गया था। हालांकि योगी सरकार ने उसी साल इसे 10 हजार रुपये कर दिया था।

इस बार की बढ़ोतरी इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले 9 साल से शिक्षा मित्रों का मानदेय नहीं बदला था। सरकार ने यह भी ऐलान किया है कि अब शिक्षा मित्रों का तबादला भी हो सकेगा जो पहले नहीं होता था। इससे उन्हें अपने घर के नजदीक काम करने का मौका मिलेगा।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला आने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। लेकिन शिक्षा मित्रों के नजरिए से देखें तो यह उनके लंबे संघर्ष की एक बड़ी जीत है। डेढ़ लाख से ज्यादा परिवारों की जिंदगी में इस फैसले से कुछ बेहतरी जरूर आएगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख