शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

40 लाख गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, चीनी मिलों के लिए चार हजार करोड़ रुपए का सॉफ्ट लोन

· · 2 मिनट

40 लाख गन्ना किसानों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, चीनी मिलों के लिए चार हजार करोड़ रुपए का सॉफ्ट लोन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में चीनी मिलों को चार हजार करोड़ रुपए का सॉफ्ट लोन देने का फैसला लिया गया है। इससे प्रदेश के 40 लाख गन्ना किसानों को फायदा होगा।


उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को सरकार की ओर से बड़ी मदद मिलने की घोषणा हो गयी है। प्रदेश कैबिनेट ने फैसला लिया है गन्ना किसानों के बकाये के भुगतान के लिए प्रदेश सरकार चीनी मिलों को चार हजार करोड़ रुपए का सॉफ्ट लोन देगी। बैठक के बाद लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद से ही हम लगातार किसानों के हित में फैसले ले रहे हैं। सबसे पहले सरकार ने कर्ज माफी का बड़ा फैसला लिया था। उस समय भी लाखों किसानों को फायदा हुआ था। इसके बाद गेहूं और धान की खरीदी में कीर्तिमान स्थापित किया है।

https://twitter.com/hashtag/UPCM

ये भी पढ़ें- इन उपायों से दूर हो सकती है उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की ‘बीमारी’

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि चीनी मिलों को 30 नवंबर तक हर हाल में गन्ना किसानों के बकाए के भुगतान के लिए कहा गया है। इसके लिए सरकार उनकी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उनकी मदद करेगी। ऐसी चीनी मिल जिन्होंने कम से कम 30 फीसदी तक गन्ने के बकाए का भुगतान किया है, उन्हें सॉफ्ट लोन देने की व्यवस्था की गई है।’

https://twitter.com/hashtag/UPCM

ऋण चीनी मिलों को पांच साल के लिए दिया जाएगा, जिस पर पांच फीसदी का ब्याज लिया जाएगा। ऋण के लिए चीनी मिलों के सामने शर्त रखी गई है कि उन्हें यह ऋण तभी मिलेगा, जब वे किसानों के बकाए का भुगतान सीधे किसानों के खाते में भेजने के लिए राजी होंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 63 चीनी मिलें ऐसी हैं, जिन्होंने 80 फीसदी से अधिक बकाए का भुगतान कर दिया है। 42 चीनी मिलें ऐसी हैं, जिन्होंने 50 प्रतिशत से अधिक बकाए का भुगतान किया है।

ये भी पढ़ें- गन्ने की खेती से क्यों दूर हो गए पूर्वांचल के किसान

योगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी का दाम काफी कम है। उस कमी को पूरा करने के लिए सरकार चीनी मिलों को साढ़े चार रुपए प्रति कुंतल की वित्तीय मदद मुहैया कराएगी। सरकार के इस फैसले से लगभग 500 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। यह पैसा भी चीनी मिलों को सीधे किसानों के खातों में भेजना होगा। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि डिफाल्ट होने पर 12 प्रतिशत का दंड भी लगेगा। गन्ना किसानों के लिए प्रदेश में बहुत सारी स्कीमें निकाली गई हैं। खासतौर पर खांडसारी उद्योग के लिए जिसका लाइसेंस मिलना बंद हो गया था। 180 के आसपास खांडसारी उद्योग संचालित हो पाएंगे, इससे भी किसानों को राहत मिलेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख