शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश: दस जिलों में योगी सरकार कृषि विज्ञान केंद्र के लिये देगी निशुल्क जमीन

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश: दस जिलों में योगी सरकार कृषि विज्ञान केंद्र के लिये देगी निशुल्क जमीन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के दस जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना के लिये निशुल्क जमीन देने का फैसला हुआ है। प्रदेश के जिन 10 जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना के लिये निशुल्क जमीन देने का निर्णय किया गया है इनमें से छह जिलों- संभल, अमरोहा, अमेठी, कासगंज, हरदोई एवं बहराइच में कृषि विभाग जमीन उपलब्ध कराएगा।

बाकी के जिलों शामली, गोंडा, जौनपुर और बदायूं में राजस्व विभाग जमीन उपलब्ध कराएगा। संभल, अमरोहा, अमेठी, कासगंज, बहराइच, शामली, गोंडा, जौनपुर तथा बदायूं में स्थापित होने वाले कृषि विज्ञान केंद्र संबंधित कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एवं हरदोई में स्थापित होने वाला केंद्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित होना है।

ये भी पढ़ें- हिन्दुत्व का विरोध करने वाले विकास और भारतीयता का विरोध कर रहे हैं : योगी

इन जिलों में कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना के लिये जमीन हस्तांतरित करने के लिये कृषि और राजस्व विभागों ने अनापत्ति प्रदान कर दी है। कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना के लिये जमीन का चयन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने किया है।

ये भी पढ़ें- किस तरह बदल रही है यूपी की शिक्षा व्यवस्था, देखें योगी सरकार के अहम बदलाव

कृषि विज्ञान केंद्रों की स्थापना के लिये चिन्हित भूमि को कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के माध्यम से संबंधित कृषि विश्वविद्यालयों के पक्ष में निशुल्क हस्तांतरण किया जाएगा वहीं हरदोई की जमीन लीज के माध्यम से आइसीएआर की संस्था आइआइपीआर कानपुर को दी जानी है।

खेती और रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाली मशीनों और जुगाड़ के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख