शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

योगी सरकार 24 जनवरी को मनाएगी उत्तर प्रदेश दिवस

· · 1 मिनट

लखनऊ में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के पहले समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलेगा। इस मौके पर यूपी की सांस्कृत धरोहरों और परम्पराओं को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

पिछले वर्ष राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में लिये गये इस निर्णय की जानकारी दी थी।

उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को मनाए जाने के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया था कि पहले उत्तर प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविंस था। चौबीस जनवरी 1950 को बदलाव करके इसका नाम उत्तर प्रदेश किया गया था। हमने निर्णय लिया है कि हर 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाए। 24 जनवरी को लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और राज्यपाल हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति ने खेती को लाभकारी बनाने के लिए दिये 12 सुझाव

इससे पहले राज्यपाल राम नाईक ने वर्ष 2014 में उस समय के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 24 जनवरी 2015 को यूपी दिवस के तौर पर मनाने का आग्रह किया था। उनका कहना था कि महाराष्ट्र में बसे उत्तर भारतीय यूपी दिवस मनाते हैं मगर उत्तर प्रदेश में ही इसे नहीं मनाया जाता।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में कृषि मण्डियों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं : मुख्यमंत्री

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख