गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी के छोटे गाँवों और कस्बों में होगी हेल्थ एटीएम की स्थापना: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान कहा कि कोविड महामारी की नियंत्रित होती स्थिति में 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति दी जाए।

· · 1 मिनट

यूपी के छोटे गाँवों और कस्बों में होगी हेल्थ एटीएम की स्थापना: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के गाँवों, छोटे कस्बों और महानगरीय क्षेत्रों में हेल्थ एटीएम की स्थापना की जाएगी। जहां पर ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, हाइड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक के दौरान कहा कि प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के प्रयासों के क्रम में गांवों, छोटे कस्बों और महानगरीय क्षेत्रों में ‘हेल्थ एटीएम’ की स्थापना पर विचार किया जाए। यहां मौजूद अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से लोग बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, हाइड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कई पैरामीटर की जांच कर सकते हैं।

https://twitter.com/hashtag/UPCM

कोविड-19 के चलते लंबे समय से उत्तर प्रदेश में बंद चल रहे मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम 5 जुलाई से फिर से खुल जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड महामारी की नियंत्रित होती स्थिति के दृष्टिगत आगामी सोमवार, 05 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति दी जाए। कोविड के कारण सिनेमाहॉल संचालकों के व्यवसाय पर असर पड़ा है।

https://twitter.com/hashtag/UPCM

सीएम ने कहा है कि कोविड के कारण निराश्रित हुई महिलाओं को अभियान चलाकर उत्तराधिकार का लाभ दिलाया जाए। शहरों तथा गांवों में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय महिलाओं को ही सौंपी जाए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख