गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यात्रा प्रतिबंध हटते ही परवेज़ मुशर्रफ इलाज के लिए दुबई रवाना

· · 1 मिनट

यात्रा प्रतिबंध हटते ही परवेज़ मुशर्रफ इलाज के लिए दुबई रवाना

इस्लामाबाद (भाषा)। देशद्रोह समेत कई संगीन आरोपों का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ को इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मिल गई है। अपना इलाज कराने के लिए मुशर्रफ़ आज सुबह करीब चार बजे कराची एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ‘वो विमान में सवार होने वाले आखिरी यात्री थे और इसके बाद विमान के दरवाजे बंद हो गए। सेवानिवृत्त जनरल सुकून में लग रहे थे।’ 72 साल के मुशर्रफ ने उनके खिलाफ लंबित सभी मामलों का सामना करने का संकल्प जताते हुए कहा कि वो देश की सभी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और वापस लौटने के बाद राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा कि वो ‘एक दशक पुरानी उस बीमारी के इलाज के लिए विदेश जा रहे हैं, जो ‘अब कई जटिलताएं पैदा कर चुकी है।’ मुशर्रफ के खिलाफ साल 2013 से देशद्रोह का मामला चल रहा है और सरकार ने साल 2014 में उनके देश से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख