शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उन्नाव गैंगरेप: विधायक कुलदीप सेंगर को एक और झटका, सरकार ने वाई श्रेणी सुरक्षा ली वापस

· · 1 मिनट

उन्नाव गैंगरेप: विधायक कुलदीप सेंगर को एक और झटका, सरकार ने वाई श्रेणी सुरक्षा ली वापस

गैंगरेप मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई द्वारा गिरफ्तार करने के बाद सेंगर से वाई श्रेणी वापस ले ली गई है। इस श्रेणी की सुरक्षा में एक एचसीपी व तीन सिपाही उनके आवास और तीन सिपाही अंगरक्षक के रूप में तैनात किए गए थे।

सपा से बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी सुरक्षा वापस लेने की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन बीजेपी सरकार बनने से शासन ने सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की। 8 अप्रैल को किशोरी द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की कोशिश की थी। जिसके बाद जेल में बंद पीड़िता की पिता के मौत के बाद मामला बढ़ गया। बाद में सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए।

विधायक पर पाक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अब शासन ने विधायक से वाई सुरक्षा वापस ले ली है। फिलहाल विधायक सीबीआई की हिरासत में हैं। गुरुवार को सीबीआई ने पीड़िता और उसकी मां व चाचा से भी लंबी पूछताछ की। सीबीआई ने पीड़िता के पिता की मौत मामले में आरोपी विधायक के भाई अतुल और अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की।

इस मामले में सीबीआई पीड़िता और आरोपी विधायक को भी आमने-सामने कर पूछताछ कर सकती है। इससे पहले बुधवार को सीबीआई पीड़िता को कुलदीप सेंगर के घर लेकर गई थी। वहां भी लंबी तफ्तीश की गई।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख