शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

थोक महंगाई दर दो साल के रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर, घटकर हुआ 2.02 प्रतिशत

· · 1 मिनट

थोक महंगाई दर दो साल के रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर, घटकर हुआ 2.02 प्रतिशत

लखनऊ। जून में थोक महंगई दर घटकर पिछले दो साल के रिकॉर्ड न्यूनतम स्तर पर आ गई। सब्जियों, पेट्रोलियम उत्पादों और बिजली से जुड़े सामानों की कीमतों में कमी के कारण थोक महंगाई दर में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई दर मई में 2.45 प्रतिशत रही थी। जबकि जून में यह घटकर 2.02 प्रतिशत पर आ गई। इससे पहले जुलाई, 2017 में यह 1.88 फीसदी पर थी।

सांख्यिकी विभाग के अनुसार जून 2018 में यह आंकड़ा 5.68 प्रतिशत पर रहा था। खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर मामूली कमी के साथ जून में 6.98 प्रतिशत के स्तर पर रही, जो मई में 6.99 प्रतिशत पर थी।

सब्जियों की महंगाई दर पिछले महीने घटकर 24.76 प्रतिशत पर रही, जो मई में 33.15 प्रतिशत पर थी। आलू के थोक मूल्य जून में 24.27 प्रतिशत घटे, जबकि मई में आलू की महंगाई दर शून्य से 23.36 प्रतिशत नीचे रही थी। हालांकि, प्याज की कीमतों में इजाफा जारी है और जून में इसकी महंगाई दर 16.63 प्रतिशत के स्तर पर रही।

मई में प्याज की महंगाई दर 15.89 प्रतिशत पर रही थी। दूसरी ओर, अप्रैल की डब्ल्यूपीआई महंगाई दर को संशोधित कर 3.24 प्रतिशत कर दिया गया है जो अस्थायी तौर पर 3.07 प्रतिशत पर थी।

यह भी पढ़ें- गांवों में महंगाई घटने से देश की महंगाई दर में आई कमी- आर्थिक समीक्षा

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख