शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

World Day of Social Justice 2026: क्यों ज़रूरी है बुज़ुर्गों का हक़ और क्या है परिवार की कानूनी ज़िम्मेदारी?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है। इस साल की थीम का मतलब है कि समाज और सरकारें एकबार फिर ये ठोस संकल्प लें कि विकास का लाभ सिर्फ़ कुछ लोगों कर सीमित न रहे, बल्कि हर वर्ग, हर समुदाय और हर एक नागरिक तक पहुँचें। विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर, हमें अपने बुजुर्गों की मुश्किलों पर गौर करना चाहिए। आज भी कई बुज़ुर्ग अकेलेपन से जूझ रहे हैं, जिन्हें सहारे और सम्मान की बेहद ज़रूरत है। यह दिन हमें उनकी परवाह करने की याद दिलाता है।

· · 5 मिनट

World Day of Social Justice 2026: क्यों ज़रूरी है बुज़ुर्गों का हक़ और क्या है परिवार की कानूनी ज़िम्मेदारी?

विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में एकजुटता, सद्भाव और अवसर की समानता को बढ़ावा देना है। यह दिन गरीबी, बहिष्कार, बेरोजगारी और असमानता जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जागरूक करता है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया यह दिवस सभी देशों और उनके बीच शांति, सुरक्षा तथा मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सामाजिक न्याय और विकास पर केंद्रित है। भारत में यह दिवस 2009 से मनाया जा रहा है। साल 2026 में यह दिवस “सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता/Renewed commitment to social development and social justice” थीम के साथ मनाया जाएगा।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस की थीम का अर्थ

Justice-23विश्व सामाजिक न्याय दिवस की थीम का अर्थ
Justice-23विश्व सामाजिक न्याय दिवस की थीम का अर्थ Photo: Gaon Connection Creatives

“सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता / Renewed commitment to social development and social justice” इस थीम का मतलब है कि समाज और सरकारें एकबार फिर ये ठोस संकल्प लें कि विकास का लाभ सिर्फ़ कुछ लोगों कर सीमित न रहे, बल्कि हर वर्ग, हर समुदाय और हर एक नागरिक तक पहुँचें। इस थीम का केंद्र है सबको समान अवसर मिलना, गरिमापूर्ण जीवन जीने का हक़, शिक्षा-स्वास्थ्य तक पहुँच,रोज़गार के अवसर मिलना, जेंडर इक्वालिटी,और वंचित वर्गों के अधिकार कोई छूटे ना। क्योंकि किसी भी देश की आर्थिक तरक्की तभी हो सकती है जब न्याय प्रणाली सबसे साथ लेकर चले ताकि कोई पीछे न छूटे और विकास सचमुच समावेशी बन सके।

सामाजिक न्याय पर क्या कहता है भारतीय संविधान

भारत का संविधान सामाजिक न्याय का मजबूत आधार प्रदान करता है। मौलिक अधिकारों में-

  1. अनुच्छेद 23 मानव तस्करी और जबरन मजूरी पर रोक
  2. अनुच्छेद 24 बाल श्रम पर प्रतिबंध
  3. अनुच्छेद 38 असमानताओं को कम करना
  4. अनुच्छेद 39 समान आजीविका और उचित मजूरी
  5. अनुच्छेद 39ए मुफ्त कानूनी सहायता
  6. अनुच्छेद 46 एससी/एसटी तथा कमजोर वर्गों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 26 नवंबर 2007 को 62वें सत्र में इस दिवस की घोषणा की थी। यह दिन वैश्विक चुनौतियों, जैसे वित्तीय संकट, असुरक्षा और बढ़ती असमानता के बीच सामाजिक न्याय पहलों की निरंतर जरूरत पर जोर देता है। इस खास दिवस पर समाज के एक ऐसे वर्ग के बारे में बात करना जरूरी होत जाता है जिसे सामाजिक न्याय के साथ भी कहीं ज्यादा जरूरत पड़ती है, वो है किसी भी देश का बुजुर्ग वर्ग।

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर बुजुर्गों के न्याय की बात

माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम
माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम Photo: Gaon Connection Creatives

हाल के वर्षों में वृद्ध व्यक्तियों की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसी खबरें सामने आई हैं जहाँ अकेले रहने वाले वृद्ध व्यक्तियों की मृत्यु का पता उनकी लाशें सड़ने के बाद चला। संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 2023 की थीम वृद्ध व्यक्तियों के लिए मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के वादों को पूरा करना रखा गया था, लेकिन कारण चाहे जो भी रहे हों पर ज़मीनी हक़ीकत यही है कि आज उस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हो पाए हैं। इसी 20 फरवरी को हम ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ मनाने जा रहे हैं।

वृद्धों की संख्या आश्चर्यजनक तेज़ी से बढ़ रही

सवाल है क्या हमारा समाज, अपने वृद्ध और अशक्त जनों के साथ समुचित सामाजिक न्याय कर रहा है? हम अपने देश की अगर बात करें तो यहाँ वृद्ध जनों, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। यह विषय वर्तमान में इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हमारे देश सहित पूरे विश्व में वृद्धों की संख्या आश्चर्यजनक तेज़ी से बढ़ रही है। आंकड़े गवाह हैं कि 2011-2021 के बीच भारत में बुजुर्गों की आबादी 35.5 फीसदी की दर से बढ़ी है। आगे 2021 से 2031 के बीच ये दर 40 फीसदी से ज़्यादा रहने का अनुमान है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक जुलाई 2022 तक देश में बुजुर्गों की आबादी 14.9 करोड़ थी और आबादी में बुजुर्गों की हिस्सेदारी 10.5% थी। सन 2050 के आते तक बुजुर्गों की संख्या लगभग 35 करोड़ हो जाएगी अर्थात देश में हर सौ लोगों में 21 लोग बूढ़े होंगे। यानी कि बच्चों से ज्यादा संख्या बूढ़ों की होगी।

ऐसा नहीं है कि वृद्धजनों के समुचित देखभाल और पालन पोषण को लेकर कोई प्रयास नहीं किए गए। आजादी के बाद इस देश में वृद्धि जनों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर कई कानून और नीतियाँ बनाई गई। जानिए बुजुर्गों के लिए कौन कैन सी नीतियाँ अभी चालू हैं।

राष्‍ट्रीय वृद्धजन नीति 1999

राष्ट्रीय वृद्धजन नीति, 1999 का उद्देश्य बुज़ुर्गों को सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भर जीवन देना है। यह नीति परिवार, समाज और सरकार की साझा ज़िम्मेदारी तय करती है कि वरिष्ठ नागरिकों को भोजन, स्वास्थ्य सेवाएँ, आवास, सामाजिक सुरक्षा और देखभाल मिले। इसमें यह साफ़ कहा गया है कि बुज़ुर्गों की पहली ज़िम्मेदारी परिवार की है, और जहाँ परिवार सक्षम न हो, वहाँ सरकार सहायता और संरक्षण दे।

माता पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण कानून-2007

माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम, 2007 एक कानूनी व्यवस्था है, जो बच्चों और वारिसों को अपने माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और भरण-पोषण के लिए बाध्य करती है। इस कानून के तहत माता-पिता या बुज़ुर्ग अगर उपेक्षित हैं, तो वे ट्रिब्यूनल में आवेदन कर मासिक भरण-पोषण की मांग कर सकते हैं। कानून बुज़ुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार देता है और उपेक्षा को दंडनीय बनाता है।

माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण और कल्याण (संशोधन) विधेयक, 2019

माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण (संशोधन) विधेयक, 2019 का मक़सद बुज़ुर्गों को ज़्यादा मज़बूत कानूनी सुरक्षा देना है। इस विधेयक में भरण-पोषण की परिभाषा को विस्तृत किया गया, ताकि इसमें सिर्फ़ भोजन ही नहीं बल्कि आवास, कपड़े, इलाज और गरिमापूर्ण जीवन भी शामिल हों। इसमें “बच्चों” के साथ-साथ पोते-पोतियों और कानूनी वारिसों की ज़िम्मेदारी भी तय की गई। संशोधन के तहत भरण-पोषण की अधिकतम राशि बढ़ाने, बुज़ुर्गों के साथ दुर्व्यवहार या उपेक्षा पर कड़े दंड, और हर ज़िले में वृद्धाश्रम की अनिवार्यता जैसे प्रावधान रखे गए, ताकि वरिष्ठ नागरिक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख