शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

साहित्य के प्रति भी महिलाओं की बढ़ रही अभिरुचि

· · 3 मिनट

साहित्य के प्रति भी महिलाओं की बढ़ रही अभिरुचि

मनोज पाठक

पटना (आईएएनएस)। हिंदी और मैथिली की जानी-मानी लेखिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. ऊषा किरण खान का मानना है कि अब स्त्रियां सिर्फ किचन की ही बात नहीं करतीं, बल्कि उनमें साहित्य के प्रति भी अभिरुचि बढ़ी है।

ऊषा किरण खान का कहना है, “स्त्रियों ने लेखनी के माध्यम से जो भी व्यक्त किया, वह उनकी भावना है। स्त्रियों की रचना में कल्पनाशीलता कम, भोगा हुआ यथार्थ ज्यादा होता है।

ऊषा किरण खान का कहना है।

मैथिली में चार उपन्यास, चार नाटक, एक कविता संग्रह और एक कहानी संग्रह की लेखिका ऊषा किरण खान ने विशेष बातचीत में कहा कि स्त्रियों में पढ़ने की ललक पुरुषों के बाद जागी और जब से स्त्रियों ने पढ़ना शुरू किया, अपनी बात भी रखने लगी हैं। उनका दावा है कि पुरुष से ज्यादा सृजनशील स्त्री होती है।

कोई पुरस्कार मिलने से खुशी जरूर होती है, लेकिन उससे रचनात्मकता पर कोई असर नहीं पड़ता।इसलिए साहित्यकार पुरस्कारों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते। साहित्यकार तो बस अपनी धुन में लिखते चले जाते हैं।

पद्मश्री सम्मान के लिए चुनी जाने के प्रश्न पर ऊषा कहती हैं

लिखने की रुचि बचपन से थी। स्कूल के विभिन्न कार्यक्रमों में भी लिखने का मौका मिलता रहा। बाद में बाबा नागार्जुन ने उत्साहित किया। उन्होंने कहा, तुम अच्छा लिखती हो। इसके बाद मैं कविताएं लिखने लगी और बाबा के साथ कई स्थानों पर जाकर कविता पाठ करने का मौका भी मिला।

बचपन से ही लेखन में रुचि रखने वाली उषा बताती हैं।

12वीं कक्षा के बाद तो साहित्य में और रुचि बढ़ी, फिर बढ़ती ही चली गई।

उन्होंने बताया।

पटना पुस्तक मेले में पहुंचीं ऊषा किरण ने स्त्री और पुरुष साहित्यकारों में अंतर के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दोनों में कोई अंतर नहीं है। दोनों की दृष्टि में अंतर जरूर है। स्त्रियों के लेखन में उनकी संवेदनाएं गहराई से उभरती हैं।

ऊषा किरण खान कल्चरल हिस्ट्री में पीएचडी कर चुकी हैं। वह बी.एड. कॉलेज (मगध विश्वविद्यालय) में एंसिएंट हिस्ट्री एंड एशियन स्टडीज की विभागाध्यक्ष पद से साल 2005 में सेवानिवृत्त हुईं।

ऊषा की झोली में साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार आ चुके हैं। 1988 में आए भूकंप की पृष्ठभूमि पर आधारित उनका मैथिली उपन्यास ‘हसीना मंजिल’ काफी चर्चित हुआ है। दरभंगा में जन्मीं ऊषा किरण महिला चरखा समिति की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इस समिति से महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण और उनकी पत्नी प्रभावती भी जुड़ी रही हैं।

लिखने की रुचि बचपन से थी। स्कूल के विभिन्न कार्यक्रमों में भी लिखने का मौका मिलता रहा। बाद में बाबा नागार्जुन ने उत्साहित किया। उन्होंने कहा, तुम अच्छा लिखती हो। इसके बाद मैं कविताएं लिखने लगी और बाबा के साथ कई स्थानों पर जाकर कविता पाठ करने का मौका भी मिला।

डॉ. ऊषा किरण खान, लेखिका

पुस्तक मेलों से साहित्यकारों को होता है फायदा

पटना पुस्तक मेला के विषय में पूछे जाने पर वह कहती हैं कि ऐसे मेले से साहित्यकारों को काफी लाभ पहुंचता है। यहां कई प्रकाशक एक स्थान पर आते हैं। उषा कहती हैं, “मैं इतिहास की विद्यार्थी रही हूं, इस कारण इतिहास पर लिखना ज्यादा भाता है, लेकिन सामाजिक विषयों को टटोलना भी पसंद है।” आज के साहित्य में बाजारवाद के प्रवेश पर चिंता जताते हुए उषा ने कहा, “आज बाजारवाद का ज्यादा प्रभाव है। किस लेखक की कितनी किताबें बिकीं, इस आधार पर लेखन का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो सही नहीं है। इससे कमोबेश नुकसान साहित्य का ही होना है। स्तरहीन किताबें अगर ज्यादा बिकें, तो क्या उसे उत्कृष्ट साहित्य मान लिया जाएगा? नहीं न!”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख