शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दिल्ली में महिला कृषि सम्मेलन, तीन दिनों तक चलेगा मेला, जानिए इस Global Conference तारीख

यह सम्मेलन Trust for Advancement of Agricultural Sciences (TAAS), Indian Council of Agricultural Research (ICAR), CGIAR और Protection of Plant Varieties and Farmers’ Rights Authority (PPV&FRA) के संयुक्त सहयोग से आयोजित हो रहा है। कार्यक्रम में कई तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें महिला नेतृत्व, कृषि नीतियों में लैंगिक समानता, उद्यमिता, बाजार तक पहुंच और डिजिटल तकनीकों के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इस सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। इसमें विश्वभर से 700 से अधिक महिला प्रतिनिधि शामिल होंगी। जानिए कब तक चलेगा सम्मेलन?

· · 2 मिनट

दिल्ली में महिला कृषि सम्मेलन, तीन दिनों तक चलेगा मेला, जानिए इस Global Conference तारीख

नई दिल्ली में Indian Council of Agricultural Research (ICAR) के परिसर में 12 से 14 मार्च 2026 तक तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन Global Conference on Women in Agri-Food Systems 2026 (GCWAS-2026) आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu करेंगी। यह सम्मेलन कृषि और खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। कार्यक्रम में भारत समेत दुनिया भर से 700 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें वैज्ञानिक, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, उद्यमी, महिला किसान, स्टार्टअप और छात्र शामिल हैं।

ICAR परिसर में होगा आयोजन

यह सम्मेलन नई दिल्ली के ICAR परिसर स्थित भारत रत्न सी. सुब्रमण्यम हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री Shivraj Singh Chouhan विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह सम्मेलन Trust for Advancement of Agricultural Sciences (TAAS), Indian Council of Agricultural Research (ICAR), CGIAR और Protection of Plant Varieties and Farmers’ Rights Authority (PPV&FRA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहा है। इसके अलावा 15 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है।

महिला किसान वर्ष के कारण बढ़ा महत्व

संयुक्त राष्ट्र ने 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है। इसी कारण यह सम्मेलन और भी खास माना जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम है – “आगे बढ़ो, नई ऊँचाइयां छुओ”। सम्मेलन में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें Agnes Kalibata, Bram Govaerts, Soumya Swaminathan, Shakuntala Thilsted, Nitya Rao और Nicoline de Haan जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं। ये सभी कृषि, पोषण, जलवायु और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

तीन दिनों तक चलेंगे कई तकनीकी सत्र

सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जैसे:

  1. कृषि क्षेत्र में महिला नेताओं और वैज्ञानिकों की प्रेरक कहानियाँ
  2. कृषि नीतियों में लैंगिक संवेदनशीलता को शामिल करना
  3. महिलाओं को उद्यमिता, बाजार और वित्त से जोड़ना
  4. डिजिटल तकनीक और जलवायु-अनुकूल खेती से महिलाओं की उत्पादकता बढ़ाना

महिला किसान और युवाओं के लिए विशेष मंच

इस कार्यक्रम में महिला किसान मंच भी होगा, जहाँ जमीनी स्तर की समस्याओं और अनुभवों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा युवा मंच के जरिए कृषि क्षेत्र के भावी नेताओं को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। साथ ही एक प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें महिला-उन्मुख तकनीक, नीतियां और महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप अपने नवाचार दिखाएंगे।

नीति निर्माण में मिलेगी दिशा

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन के अंत में कई ठोस सिफारिशें और भविष्य के लिए एक रोडमैप तैयार किया जाएगा। इससे कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर देने में मदद मिलेगी। कुल मिलाकर, GCWAS-2026 सम्मेलन कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख