शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

महिला ने आठ साल बाद दर्ज कराया बलात्कार का मामला, अदालत ने आरोपी को किया बरी

· · 1 मिनट

महिला ने आठ साल बाद दर्ज कराया बलात्कार का मामला, अदालत ने आरोपी को किया बरी

नई दिल्ली(भाषा)। दिल्ली की एक अदालत ने 1999 में एक महिला को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी 59 साल के शख्स को बरी कर दिया है और कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने में करीब आठ साल की देरी हुई जिसकी कोई वजह स्पष्ट नहीं हुई।

अदालत ने कहा कि ना तो 47 वर्षीय महिला ने कोई बात उठाई और ना ही उसने कथित घटना के समय राजस्थान में शख्स द्वारा कथित रुप से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के खिलाफ पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज कराई।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण कुमार ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज करने में एक या दो दिन की देरी तो उक्त मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के लिहाज से जायज मानी जा सकती है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में करीब आठ साल की देरी हुई।” हालांकि अदालत ने आरोपी को बरी करते हुए कहा कि पुलिस के पूरे पक्ष को नहीं मानने के लिए केवल देरी को आधार नहीं बनाया जा सकता। अदालत ने कहा कि दिल्ली लौटने के बाद भी महिला ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई और पुलिस के पास पिछले साल मार्च में पहुंची और इतनी देरी की कोई स्पष्ट वजह नहीं है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख