शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गोमती नगर की सीएमएस ब्रान्च के बाहर हाईटेंशन तार टूटा, बच्चों में मची अफरा-तफरी

· · 1 मिनट

गोमती नगर की सीएमएस ब्रान्च के बाहर हाईटेंशन तार टूटा, बच्चों में मची अफरा-तफरी

लखनऊ। सीएमएस की गोमतीनगर ब्रान्च के मुख्य गेट के पास हाईटेंशन तार अचानक टूट कर नीचे गिर गया। इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गया। स्कूल जा रहे बच्चों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हाइटेंशन तार के टूटने से बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। गोमती नगर के कुछ इलाकों में सुबसे लाइट नहीं आ रही है।

हाइटेंशन तार जमीन पर गिरते ही तेज चिंगारी निकलती देख सभी बच्चे और उनके अभिभावक डर गए। फिलहाल किसी के हताहत की होने की कोई सूचना नही है। अभिभावकों ने बताया कि तार काफी जर्जर अवस्था में है और सबसे बड़ी लापरवाही यह है कि वह स्कूल के मुख्य द्वार से होकर गुजर रहा है। स्कूल प्रबंधक की घोर लापरवाही भी उजागर हुई है।

स्कूल के पास इन परिस्थितियों से निपटने का कोई भी उपाय नही है। स्कूल प्रबंधन को इस जर्जर तार को हटाए जाने की पहल करनी चाहिए थी। अभिभावकों ने जिम्मेदार विभाग का ध्यान इस घटना की ओर आकर्षित करने हुए इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख