शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश में आ सकता है आंधी-तूफान

· · 1 मिनट

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश में आ सकता है आंधी-तूफान

लखनऊ। आंधी-तूफान से अब तक उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 100 लोगों की मौत हो जाने के बाद मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले और दो दिनों तक आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में इस मौसम का प्रभाव पड़ने का बात कही है।

इनमें गोरखपुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, बहराइच, खेरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, एटा, महामाया नगर, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, मोरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत शामिल हैं।

https://t.co/fafQkwuaFp

वहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान में भी अगले 48 घंटों में धूल भरी आंधी आने का पूर्वानुमान जारी किया है। राजस्थान के धौलपुर में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि आंधी-तूफान से उत्तर प्रदेश में अब तक आगरा में सबसे ज्यादा 36 लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को प्रभावित लोगों की तत्काल राहत देने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख