शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पश्चिम बंगालः मुकुल रॉय का दावा, सीपीएम, कांग्रेस और टीएमसी के 107 विधायक होंगे बीजेपी में शामिल

मुकुल रॉय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास 107 विधायकों की सूची तैयार है और वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे।

· · 1 मिनट

पश्चिम बंगालः मुकुल रॉय का दावा, सीपीएम, कांग्रेस और टीएमसी के 107 विधायक होंगे बीजेपी में शामिल

लखनऊ। पश्चिम बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने दावा किया है कि सीपीएम, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 107 विधायक जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। इससे राज्य में सत्ता का समीकरण भी बिगड़ सकता है। मुकुल रॉय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास 107 विधायकों की सूची तैयार है और वे जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे। गौरतलब है कि बीजेपी नेता मुकुल रॉय पहले टीएमसी में थे और ममता बनर्जी के काफी करीबी माने जाते थे। वह यूपीए के जमाने में रेल मंत्री भी रह चुके हैं।

https://t.co/SJ48v5WHMW

क्या है पश्चिम बंगाल विधानसभा का समीकरण?

2016 में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 294 सीटों में से 211 सीट जीते थे। वहीं कांग्रेस को 44, सीपीएम को 26 और बीजेपी को सिर्फ तीन सीट मिली थी। पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है। ऐसे में अगर 107 विधायक बीजेपी में शामिल हो भी जाते हैं, तब भी ममता बनर्जी की सरकार बची रह सकती है। हालांकि अगर ऐसा होता है तो यह ममता सरकार के लिए एक बड़ी नाकामयाबी होगी।

हालांकि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में टीएमसी (22 सीट) के बाद बीजेपी (18 सीट) दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। इस दौरान पश्चिम बंगाल में लगातार राजनीतिक हिंसा बढ़ी है। बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं के आपस के झगड़े हर रोज सुर्खियां बटोर रही हैं।

यह भी पढें- बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा की देर से जमानत पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख