शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

न्यूजीलैंड में पायलट प्रजाति की 300 व्हेल मरी मिलीं

· · 1 मिनट

न्यूजीलैंड में पायलट प्रजाति की 300 व्हेल मरी मिलीं

वेलिंगटन (आईएएनएस) । न्यूजीलैंड में दक्षिणी द्वीप के दूरदराज गोल्डन खाड़ी में 400 से ज्यादा पायलट प्रजाति की व्हेल फंस गई थीं, जिनमें से 300 व्हेल शुक्रवार को मृत पाई गईं।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, संरक्षण मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि फेयरवेल स्पिट के रूप में मशहूर रेतीले क्षेत्र में गुरुवार 416 व्हेल समुद्र तट पर फंस गईं। सूत्र ने कहा कि दर्जनों जीवन रक्षक कर्मी ज्वार-भाटा आने से पहले मछलियों को जीवित बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। न्यूजीलैंड में व्हेल के फंसने की यह अब तक की सबसे बड़ी घटना है।

इससे पहले फरवरी 2015 में इसी क्षेत्र में फंसीं 200 व्हेल को बचाने का अभियान चलाया गया था, लेकिन उनमें से अधिकांश की मौत हो गई थी।

व्हेल के इस क्षेत्र में फंसने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि उथले पानी वाली गोल्डन खाड़ी ऐसी घटनाओं के लिए चर्चा में बनी रहती है। पायलट व्हेल अपनी गुंबदनुमा माथे और मजबूत शरीर के लिए जानी जाती है। इसकी लंबाई छह से सात मीटर तक बढ़ सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख