शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश में अब हफ्ते में तीन दिन रहेगा लॉकडाउन

अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया जाएगा।

· · 1 मिनट

उत्तर प्रदेश में अब हफ्ते में तीन दिन रहेगा लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रदेश भर में वीकेंड लॉकडाउन एक दिन और बढ़ा दिया गया है। अब प्रदेश में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा।

इसके पहले प्रदेश सरकार ने 16 अप्रैल को 35 घंटे का लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी जो कि शनिवार रात आठ बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह सात बजे तक लागू था। बाद में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सात बजे तक लॉकडाउन का निर्णय लिया गया था।

https://twitter.com/hashtag/COVID19

इसके साथ ही यूपी सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बिना मास्क के बाहर निकलने वालों पर पहली बार एक हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। दूसरी बार 10 गुना ज्यादा जुर्माना देना होगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में बुधवार 28 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 379,459 नए कोरोना केस सामने आए और इसी दौरान 3647 लोगों की मौत भी हो गई। यह पहली बार है जब देश में एक दिन में 3 लाख 80 हजार के आसपास नए मामले सामने आये हैं। इस तरह देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 18,368,096 हो गई है और अब तक देश में इस खतरनाक वायरस से 204,812 लोग जान गंवा चुके हैं।

जबकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार यूपी में बीते 24 घंटों में 29824 नए कोरोना के मरीज मिले थे। जबकि 35903 लोग स्वस्थ्य हुए थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख