शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

“दिल्ली में रुकने का सवाल ही नहीं, लॉकडाउन अगर महीनों का हुआ तो क्या खाएंगे, कहां रुकेंगे” बस का इंतजार कर रहे प्रवासी ने कहा

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 19 अप्रैल यानी आज रात 10 बजे से 26 अप्रैल की सुबह तक कर्फ्यू की घोषणा की, आदेश के बाद ही अपने घर को निकले प्रवासी। वहीं सीएम ने दिल्ली को छोड़कर न जाने का किया आग्रह।

· · 2 मिनट

"दिल्ली में रुकने का सवाल ही नहीं, लॉकडाउन अगर महीनों का हुआ तो क्या खाएंगे, कहां रुकेंगे" बस का इंतजार कर रहे प्रवासी ने कहा

आनंद विहार बस अड्डे की पिछले साल (2020) की तस्वीरें कोई नहीं भूल सकता, जब प्रवासी मजदूरों की भीड़ अपने घर जाने के लिए वहां इकट्ठा हुई थी। सोमवार (19 अप्रैल 2021) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से एक हफ्ते के कर्फ्यू (19 अप्रैल की रात से 26 अप्रैल की सुबह तक) के ऐलान के बाद हमें कुछ वैसा ही नजारा एक बार फिर आनंद विहार में देखने को मिला, जहां लोगों की भीड़ अपने घर लौटने के लिए उमड़ती दिखी। हालांकि सीएम ने प्रवासियों को आश्वस्त करते हुए पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली को छोड़कर न जाने का आग्रह किया।

352587-delhi-locdown-migration-gaon-connection-9
352587-delhi-locdown-migration-gaon-connection-9

दिल्ली के आनंद विहार में लोगों की भीड़ बस किसी तरह अपने घर पहुंचना चाहती है। पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के कुल 2 लाख 75 हजार 306 नए मामले सामने आए। इस दौरान कुल 1625 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं दिल्ली में ये संख्या पिछले 24 घंटे में 23500 के लगभग रही। सीएम ने कहा, हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है और संक्रमण दर भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। वहीं गांव कनेक्शन ने जब सीएम के लॉकडाउन लगाने के आदेश के आनंद विहार बस अड्डे का रुख किया तो हालात काफी डराने वाले थे।

352588-delhi-locdown-migration-gaon-connection-2
352588-delhi-locdown-migration-gaon-connection-2

प्रवासियों को डर है कि अगर ज्यादा दिनों तक लॉकडाउन बढ़ेगा तो उनकी मुसीबतें भी बढ़ जाएंगी। दिल्ली से 700 किमी दूर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे चंद्रभान ने गांव कनेक्शन को बताया, “लॉकडाउन की घोषणा केवल एक सप्ताह के लिए की गई है, लेकिन इसे बढ़ाया गया तो जाने क्या होगा। उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी पत्नी और भाई के साथ सुरक्षित अपने गांव पहुंच जाएंगे।” वह आगे कहते हैं, “यहां रुकने का तो कोई सवाल नहीं है। आगे क्या होगा ?, क्या होगा अगर लॉकडाउन 2, 3, 4 महीने बढ़ गया ? हम कहां रुकेंगे और क्या खाएंगे?”

352589-delhi-locdown-migration-gaon-connection-18
352589-delhi-locdown-migration-gaon-connection-18

लोग भरी बसों में बैठकर वापस घर पहुंचना चाहते हैं। यह सवाल सिर्फ चंद्रभान के नहीं हैं, लगभग हर उसके हैं जो दिल्ली जैसे शहरों में रोजाना कमाता और खाता है। पिछले साल की भयावह यादें अब भी सबके जहन में हैं। यही वजह है कि हर कोई इस बार अपने घर जाकर सुरक्षित होना चाहता है।

ये भी देखें- “अस्पतालों और श्मशानों से जैसी खबरें आ रही हैं, ऐसे में शहरों से गांव वोट डालने आए लोगों से कोरोना का डर तो है ही”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख