गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Weather Alert: आज से अगले 5 दिन कहाँ आंधी-बारिश, कहाँ झुलसाएगी गर्मी, जानिए कब और कहाँ बदलेगा मौसम

आने वाले दिनों में भारतीय उपमहाद्वीप के विभिन्न हिस्सों में तापमान अप्रत्याशित रूप से बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पूर्व भारत के लिए मौसम विभाग ने भारी बरसात और आंधी-तूफान के आसार जताए हैं। इसी तरह, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में गर्म हवाएं और उमस का महसूस होगा। उत्तर-पश्चिम में हल्की बूंदाबांदी और कुछ स्थानों पर आंधी भी देखी जा सकती है।

· · 3 मिनट

Weather Alert: आज से अगले 5 दिन कहाँ आंधी-बारिश, कहाँ झुलसाएगी गर्मी, जानिए कब और कहाँ बदलेगा मौसम

State Wise Weather Update: देश में मौसम दो तरह का असर दिखा रहा है। एक तरफ उत्तर-पूर्व और कई राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है, तो दूसरी तरफ मध्य और पूर्वी भारत में भीषण गर्मी जारी है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्का बदलाव और कुछ जगहों पर राहत की संभावना है, लेकिन फिलहाल लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

अरुणाचल प्रदेश में 18 से 20 अप्रैल के बीच भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि असम और मेघालय में 16 से 19 अप्रैल तक तेज बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है। इन इलाकों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा है। 16 अप्रैल को मिजोरम में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत: बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना

उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 16 से 19 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 19 अप्रैल के बीच आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है।

इसके अलावा, 17 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी संभव है।

पूर्वी भारत में तेज हवाएं और बारिश

पूर्वी भारत के कई राज्यों में भी मौसम अस्थिर बना रहेगा। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16 से 19 अप्रैल तक बारिश होगी, जबकि 18 अप्रैल को यहां भारी बारिश का अलर्ट है।

बिहार (18 अप्रैल), झारखंड (16 अप्रैल) और ओडिशा (16 से 21 अप्रैल) में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे नुकसान का खतरा बढ़ जाता है।

मध्य भारत में गर्मी के बीच हल्की राहत

मध्य भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिम मध्य प्रदेश में 19-20 अप्रैल को, जबकि विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल को आंधी-तूफान और हल्की बारिश हो सकती है।

हालांकि, इससे पहले 16 से 19 अप्रैल के बीच तापमान 2 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और ज्यादा महसूस होगी।

दक्षिण भारत में उमस और बारिश दोनों

दक्षिण भारत में मौसम मिला-जुला रहेगा। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के कई हिस्सों में अलग-अलग तारीखों पर हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। वहीं, तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

पश्चिम भारत में भी बदलेगा मौसम

महाराष्ट्र के मध्य भाग और मराठवाड़ा क्षेत्र में 18 से 21 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान है। तापमान में 19 अप्रैल के बाद 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलेगी।

कई राज्यों में जारी रहेगी भीषण गर्मी

बारिश के बीच भी देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर कम नहीं होगा। पूर्वी और मध्य भारत के राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। वहीं, तटीय इलाकों जैसे गुजरात, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

क्या रखें सावधानी

मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। तेज हवाओं और बिजली गिरने के दौरान खुले में जाने से बचें।

गर्मी से बचने के लिए ज्यादा पानी पिएं और धूप में निकलने से बचें।

किसानों को भी सलाह दी जाती है कि मौसम को देखते हुए फसलों की सुरक्षा के उपाय करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख