रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नोटबंदी ने वैक्यूम क्लीनर की तरह नकदी को सोख लिया : आईएमएफ

· · 1 मिनट

नोटबंदी ने वैक्यूम क्लीनर की तरह नकदी को सोख लिया : आईएमएफ

वाशिंगटन (भाषा)। भारत में नोटबंदी से नकदी की गंभीर समस्या पैदा हुई और इससे उपभोग बुरी तरह प्रभावित हुआ। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के एक अधिकारी ने कहा कि नोटबंदी ने नकदी को वैक्यूम क्लीनर की तरह सोख लिया। अब धीमी रफ्तार से नकदी को बदला जा रहा है।

आईएमएफ के एशिया और प्रशांत विभाग के सहायक निदेशक पॉल ए कैशीन ने कहा, ‘‘आपने गैर परंपरागत मौद्रिक नीतियों के जरिए ‘हेलीकॉप्टर से पैसा’ गिराने के बारे में सुना होगा। इसी तरह नोटबंदी की पहल को वैक्यूम क्लीनर की तरह लिया जा सकता है।

देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

आईएमएफ ने भारत पर अपनी वार्षिक कंटरी रिपोर्ट जारी की है। कैशीन ने इस बारे में पूछे गए सवाल पर कहा, ‘‘यह नकदी को सोखने जैसा है, बाद में वैक्यूम क्लीनर उलटा चलकर पैसा डाल रहा है, हालांकि इसकी रफ्तार काफी धीमी है। इससे नकदी का संकट पैदा हुआ है जिससे उपभोग पर प्रतिकूल असर पड़ा है।”

बाजार में नकदी के संकट के मद्देनजर आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में भारत सरकार से नए बैंक नोटों को डालने का काम तेजी से करने को कहा है। जरुरत होने पर अस्थायी छूट मसलन ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पुराने नोटों के इस्तेमाल की अनुमति देने को कहा गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख