गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मेक्सिको और अमेरिका की सीमा पर दीवार बनाने के लिए भुगतान नहीं करेगा मेक्सिको

· · 1 मिनट

मेक्सिको और अमेरिका की सीमा पर दीवार बनाने के लिए भुगतान नहीं करेगा मेक्सिको

वाशिंगटन (आईएएनएस)| मेक्सिको और अमेरिका की सीमा पर दीवार बनाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना पर उत्तरी अमेरिकी देश ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह इसके लिए खर्च का भुगतान नहीं करेगा। मेक्सिको के विदेश मंत्री लुईस विदेगैरे ने गुरुवार को कहा कि यह उनके देश के सम्मान से जुड़ा है और दीवार पर आने वाले खर्च का भुगतान सरकार को स्वीकार नहीं है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, विदेगैरे ने यहां मेक्सिको के दूतावास में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “ये मुद्दे सीधे तौर पर सम्मान से जुड़े हैं और इन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। इसका निर्यात या अर्थव्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह मेक्सिको के लोगों के दिलों व गौरव से जुड़ा मामला है।”

उन्होंने कहा, “हम दूसरों को सम्मान देते हैं और चाहते हैं कि हमें, हमारे इतिहास और राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नें को भी सम्मान मिले।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख