शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मीडिया, मेरा दुश्मन नहीं है, वह अमेरिकी लोगों का दुश्मन है

· · 1 मिनट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मीडिया, मेरा दुश्मन नहीं है, वह अमेरिकी लोगों का दुश्मन है

वाशिंगटन (एएफपी)। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आलोचना करने वाले समाचार पत्रों एवं चैनलों पर हमला तेज करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि मीडिया ‘अमेरिकी लोगों का दुश्मन’ है।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया ‘‘ ‘फेक न्यूज’ मीडिया (नाकाम हो रहे एनवाईटाइम्स, एनबीसीन्यूज, एबीसी, सीबीएस, सीएनएन) मेरा दुश्मन नहीं है, वह अमेरिकी लोगों का दुश्मन है।”

उन्होंने अपने उस बयान के एक दिन बाद यह तीखा हमला किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका प्रशासन अच्छी तरह काम कर रहा है और व्हाइट हाउस के भीतर कोई ‘अव्यवस्था’ नहीं है जैसा कि मीडिया की ‘झूठी’ रिपोर्टों में बताया जा रहा है।

ट्रंप ने कहा कि उन्हें समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों पर व्हाइट हाउस में व्यवस्था होने की खबरें पढ़कर और सुनकर नाखुशी होती है। ट्रंप अपने विचार व्यक्त करने के लिए फेसबुक और ट्विटर का मुख्य रूप से इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को सत्ता में आने के बाद से उनके प्रशासन से कई लोग काफी खुश हैं लेकिन उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदी और मीडिया खुश नहीं है।

ट्रंप ने मीडिया की आलोचना करते हुए जो यह ताजा ट्वीट किया है वह कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। इस ट्वीट को 28,000 लोगों ने रीट्वीट और 85,000 ने लाइक किया है।

इस बीच ‘फॉक्स न्यूज’ ने एक ओपिनियन पोल में कहा कि 42 के मुकाबले 45 प्रतिशत मतदाताओं का यह कहना है कि व्हाइट हाउस मीडिया की तुलना में ज्यादा सच्चा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख