शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चीन ने अमेरिकी जासूसों को मारकर सीआईए को अपंग किया

· · 1 मिनट

चीन ने अमेरिकी जासूसों को मारकर सीआईए को अपंग किया

वाशिंगटन (आईएएनएस)। चीन की सरकार ने 2010 और 2012 के बीच करीब 20 अमेरिकी जासूसों को जेल में बंद कर दिया या फिर उनकी हत्या करवा दी, जिससे अमेरिका गोपनीय जानकारियों को एकत्र करने में असमर्थ हो गया था।

अधिकारियों ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को बताया कि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) को हैक कर दिया गया था या फिर किसी गुप्तचर ने अमेरिकी एजेंटों की पहचान करने में चीन की मदद की। ‘बीबीसी’ ने रविवार को कहा कि सीआईए ने इस रपट पर टिप्पणी नहीं की है।

चार पूर्व सीआईए अधिकारियों ने ‘एनवाईटी’ को बताया कि चीन सरकार के अंदर के सूत्रों से मिलने वाली जानकारी 2010 में घटने लगी थी और हमारे गुप्तचर 2011 की शुरुआत में गायब होने लगे थे। सीआईए और फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (एफबीआई) ने मिशन में होने वाली घटनाओं की जांच करने के लिए एक साथ काम किया था।

दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

‘एनवाईटी’ की रपट में कहा गया है कि यह जांच सीआईए के एक पूर्व कार्यकारी पर केंद्रित थी, लेकिन उसे गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे। वह अब एक और एशियाई देश में रहता है।

2012 में चीन के सुरक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी को अमेरिका के लिए जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उसने कहा था कि वह सीआईए के जाल में फंस गया था। इसके अलावा उस समय इस तरह की गिरफ्तारियां सार्वजनिक नहीं हुई थीं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख