शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

वर्षों से सूखी पड़ी है नहर

· · 1 मिनट

वर्षों से सूखी पड़ी है नहर

हरचंदपुर (रायबरेली)। किसानों ने धान की रोपाई शुरु कर दी है, लेकिन कुछ ऐसे भी गाँव हैं जहां पिछले कई वर्षों से नहर झाड़ियों से पटा हैं और उसमें पानी नहीं आ रहा है। इससे किसानों की धान की खेती पिछड़ रही है।

रायबरेली जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी दूर उत्तर दिशा में पूरे पंडित, अजमत उल्लाहगंज जैसे कई गाँवों से माइनर होकर गुजरती है। माइनर की पिछले कई वर्षों से सफाई नहीं हुई, जिससे उनकी खेती प्रभावित हो रही है।

पूरे पंडित के रहने वाले किसान मुकेश कुमार (35 वर्ष) कहते हैं, “नहर में पानी ही नहीं छोड़ा जा रहा है, हम लोग इसके लिए कई बार ब्लॉक भी गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।” वो आगे बताते हैं, “इस बार बताया गया था कि नहर में पानी आ जाएगा, इसलिए कई किसानों ने नर्सरी भी डाल दी है, बिना सिंचाई के नर्सरी भी पीली पड़ने लगी है।”

मुकेश कुमार अकेले किसान नहीं हैं, उनके आस-पास के कई किसान हैं जिनके पास सिंचाई का कोई भी संसाधन न होने से डीजल इंजन के भरोसे ही खेती कर रहे हैं।

कुछ किसानों ने अपने निजी डीजल इंजन से धान की रोपाई भी शुरु कर दी है, लेकिन जिनका खेत नहर के किनारे है और सिंचाई का दूसरा कोई साधन नहीं है। उनके लिए धान खेती करना मुश्किल हो रहा है। कई किसानों ने बारिश के बाद रोपाई शुरु भी कर दी है, लेकिन अगर समय से पानी नहीं आया तो फसल सूख जाएगी।

स्वयं वालेंटियर: नीरज कुमार

स्कूल: बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख