शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी में विस्फोट जारी

· · 1 मिनट

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी में विस्फोट जारी

जकार्ता (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में माउंट सिनाबंग ज्वालामुखी में मंगलवार को भी विस्फोट जारी है और इससे दो किलोमीटर ऊंची राख उठ रही है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि ज्वालामुखी की राख ज्वालामुखी के मुहाने के पूर्व में फैल रही है और इसका लावा दक्षिण, दक्षिण-पूर्व और पूर्व की ओर बह रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने कहा कि माउंट सिनाबंग की ढलान पर नदी के पास रहने वाले ग्रामीणों को बहते लावा से सचेत रहने की चेतावनी जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों और ग्रामीणों को ज्वालामुखी के मुहाने के आसपास के तीन किलोमीटर के क्षेत्र में, मुहाने के दक्षिण से दक्षिण पूर्व के सात किलोमीटर के इलाके में, मुहाने के दक्षिणपूर्व से पूर्व के छह किलोमीटर के क्षेत्र में और मुहाने के उत्तर से पूर्व के चार किलोमीटर के क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। माउंट सिनाबंग इंडोनेशिया के 129 सक्रिय ज्वालामुखी में से एक है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख