शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

वन्य प्राणियों को गोद लेगा डाक विभाग

· · 1 मिनट

वन्य प्राणियों को गोद लेगा डाक विभाग

इंदौर (भाषा)। सरकार की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार के नये प्रयोग के तहत डाक विभाग यहां के कमला नेहरु प्राणी संग्रहालय के चार जानवरों को गोद लेकर छह महीने तक उनके भोजन का खर्च उठायेगा।

पत्र सूचना कार्यालय के एक आला अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर की ‘वन्य प्राणी पुण्योदय योजना’ के तहत डाक विभाग अजगर, ईमू, लोमड़ी और सारस के छह महीने के खाने का खर्च वहन करेगा। इसके बदले डाक विभाग को इन वन्य प्राणियों के पिंजरों के बाहर ‘सुकन्या समृद्घि योजना’ और ‘डाक जीवन बीमा योजना’ के प्रचार के बैनर लगाने की इजाजत दी जायेगी, ताकि चिड़ियाघर आने वाले दर्शकों तक दोनों जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी पहुंच सके।

उन्होंने बताया कि वन्य जीवों के भोजन का खर्च उठाने के बारे में डाक विभाग और चिड़ियाघर प्रशासन के बीच जल्द ही करारनामे पर दस्तख़त किये जायेंगे। अधिकारी ने बताया कि चारों वन्य प्राणियों के छह महीने के भोजन के खर्च के एवज में डाक विभाग चिड़ियाघर प्रशासन को उसकी तय दरों के मुताबिक करीब 11,400 रुपए चुकायेगा।

चिड़ियाघर प्रशासन ने ‘वन्य प्राणी पुण्योदय योजना’ के तहत जंगली जानवरों के भोजन के लिये आम लोगों, संस्थाओं और कार्यालयों से आर्थिक मदद लेने के लिये अलग-अलग दरें तय की हैं।

इन दरों के मुताबिक हाथी के भोजन पर सबसे ज़्यादा खर्च आता है। हाथी के एक दिन के भोजन के बदले 1,170 रुपए की मदद ली जाती है। दरियाई घोड़े (हिप्पोपोटेमस) के वजन की तरह उसके भोजन का खर्च भी भारी-भरकम है और इसके लिये 1,078 रुपए प्रतिदिन की दर तय की गयी है। बाघ और शेर के एक दिन के भोजन के लिये 892-892 रुपए की सहायता ली जाती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख