शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

विवादित पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या, भाई पर आरोप

· · 1 मिनट

विवादित पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या, भाई पर आरोप

गाँव कनेक्श नेटवर्क। विवादित पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप कंदील के भाई पर लगा है। खबरों के मुताबिक़ मुल्तान में उनके घर पर उनकी हत्या की गई। कंदील क्रिकेट पर अपने दिए बयान को लेकर सुर्खियों में थीं।

कंदील का रहा है विवादों से नाता

– कंदील ने पीएम नरेंद्र मोदी का चायवाला कहकर मजाक उड़ाया था और कश्मीर को आजाद करने के लिए कहा था।

– वो सोशल मीडिया पर खुलेआम इमरान खान और विराट कोहली के प्रति अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं।

– इसी साल मार्च में उन्होंने क्रिकेट के वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट से पहले एलान किया था कि अगर पाकिस्तान की टीम भारत को हरा देती है तो वो स्ट्रिप डांस करेंगी।

– लेकिन भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और कंदील की ये हसरत पूरी नहीं हो पाई।

– कंदील का दावा था कि धर्मगुरु उसके प्यार में है जबकि धर्मगुरु का कहना था कि वो कंदील को अपनी बेटी जैसा मानता है।

-कंदील ने ये भी दावा किया था कि एक अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उन्हें अश्लील प्रस्ताव दिया था।

कौन है कंदील बलोच?

– कंदील बलोच पाकिस्तानी मॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं। उन्हें सोशल मीडिया की ड्रामा क्वीन कहा जाता है।

– सबसे पहली बार वो 2013 में पाकिस्तान आयडल के ऑडिशन में देखी गई थीं। उस दौरान जजों ने उनका बेसुरा गाने सुनकर उन्हें भगा दिया था।

– रिजेक्ट होने पर उन्होंने कैमरे के सामने जमकर ड्रामा किया था और जजों को भला-बुरा कहा था।

– कैपिटल टीवी के मॉर्निंग शो में उसकी हरकतों और फिजूल की बातों पर पूरे पाकिस्तान में मजाक बनता है। उसके डायलॉग डबस्मैश पर काफी पॉपुलर हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख