शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

विश्व पर्यावरण दिवस: गैर लाभकारी संगठन ‘दस्तकार’ में सब कुछ ऑर्गेनिक

· · 1 मिनट

विश्व पर्यावरण दिवस: गैर लाभकारी संगठन 'दस्तकार' में सब कुछ ऑर्गेनिक

नई दिल्ली (भाषा)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर के एक गैर लाभकारी संगठन दस्तकार ने अपने यहां ऑर्गेनिक, प्राकृतिक एवं हस्तनिर्मित चीजें रखी हैं।

पर्यावरण सप्ताह में यानी तीन से पांच जून तक नेचर बाजार स्थित गली ए खास में कला, हस्तकला, बागवानी सत्र सहित विभिन्न तरह की रचनात्मक कार्यशालाओं एवं कई पर्यावरण गतिविधियों का आयोजन हुआ। इन सत्रों में घरों में बगीचा तैयार करने के महत्व से लेकर कई अहम बातों का जिक्र किया गया। विशेषज्ञों ने पर्यावरण के लाभ के उपयोग में रचनात्मकता का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी।

हिमालय के औषधीय पौधों पर शोध कर रही, पीएचडी शोधार्थी उर्वशी वर्मा ने ‘लेजी समर एंड ए क्रिएटिव टेन्च इन यू’ कार्यशाला संचालित की जिसमें बताया गया कि आपके मस्तिष्क को बगीचे की ज़रुरत क्यों है” और ‘‘अपने घर में जंगल कैसे बनाया जा सकता है।” इस दौरान वर्मा ने यह भी बताया कि रसोई घर में इतनी क्षमता है कि उसे एक खूबसूरत बगीचे में बदला जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि पुराने पेड़ों को किस तरह पुनर्जीवित किया जा सकता है।

तीन दिन के इस आयोजन में घरेलू अपशिष्ट के पुनर्चक्रण पर जोर दिया गया। एक अन्य कार्यशाला कला और पेंटिंग बोतलों पर हुई जिसका शीर्षक ‘रीसाइकिल इन टू आर्ट’ था। इस आयोजन में प्रकृति प्रेमियों को भी आमंत्रित किया गया ताकि वे अपने घरों को सजाने के लिए कई ‘डू इट योर सेल्फ’ तकनीकें और वनस्पति से टोकरियां बनाना सीख सकें। आयोजन के दौरान बागवानी के लिए कोकेदेमा, मिट्टीरहित और ट्रे बागवनी तथा टेरेरियम जैसी तकनीकों के बारे में भी बताया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख