शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

वायरल वीडियो: कर्नाटक में एसयूवी पर शेरों ने कर दिया हमला, डेढ़ मिनट का ये वीडियो देखकरआपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

· · 1 मिनट

वायरल वीडियो: कर्नाटक में एसयूवी पर शेरों ने कर दिया हमला, डेढ़ मिनट का ये वीडियो देखकरआपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

बेंगलुरु। दक्षिण भारत के कर्नाटक के बारहट नेशनल पार्क में जंगल सफारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जंगल में सफारी के दौरान दो शेरों ने एसयूवी कार पर हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में किसी टूरिस्ट के घायल होने की ख़बर नहीं है।

घटना कुछ दिन पहले की है। इस पार्क की रजिस्टर्ड गाड़ियों (एसयूवी) में सैलानी घूम रहे थे। एक सूनसान स्थान पर दूर शेर दिखने पर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी, इसके बाद अचानक शेर पास आए गए। शेरनी तो कार के आसपास चक्कर लगाती रही लेकिन कुछ देर बार शेर ने अचानक हमला कर दिया। कार में बैठे लोग काफी दहशत में आ गए, हालांकि प्रशिक्षित ड्राइवर ने कार को तुरंत आगे बढ़ा ली। इस पूरे हादसे को उनके पीछे गाड़ी में चल रहे दूसरे सैलानियों ने कैमरे में कैद किया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे स्थानीय चैनलों पर भी कई बार दिखाया गया है।

जानकारी के मुताबिक एसयूवी के पीछे चल रही दूसरी कार के ड्राइवर ने अपने मोबाइल से घटना को कैद किया है। हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आई है। पार्क के अधिकारियों ने इस घटना के लिए ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया है। पार्क की गाइइ लाइंस के मुताबिक रास्ते में कहीं गाड़ी रोकना मना है लेकिन ड्राइवर टूरिस्ट को खुश करने या उनके कहने पर अक्सर सूनसान जगहों पर गाड़ियां रोक देते हैं। मामला सामने आने के बाद उक्त गाड़ी के ड्राइवर को हटा दिया गया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख