शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

विकास भवन में बुधवार को आयोजित होगा किसान दिवस

· · 1 मिनट

विकास भवन में बुधवार को आयोजित होगा किसान दिवस

आगरा। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को ‘‘किसान दिवस’’ जनपद स्तर पर 20 जनवरी को विकास भवन में आयोजित किया जाएगा। ‘‘किसान दिवस’’ में कृषि क्षेत्र से सम्बन्धित हर विभाग के समस्त अधिकारी जिनमें सिंचाई, उर्जा, कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, गन्ना, रेशम के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीड़ बैंक मैनेजर तथा फसल बीमा से सम्बन्धित कम्पनी के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

जिलाधिकारी पंकज कुमार ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बैठक में कृषक प्रतिनिधियों तथा प्रगतिशील किसानों को भी आमंत्रित किया जाये, ताकि वे अपने गॉवों की समस्या का समाधान करा सकें, और उत्पादकता में वृद्धि हो सके।

प्रत्येक विकास खण्ड से 5-5 किसान अनिवार्य रूप से भाग लेंगे। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी सुनिश्चित करेंगे कि उनके विकास खण्ड के किसानों का प्रतिनिधित्व हो ताकि किसानों की समस्या का निस्तारण कराया जा सके। किसान दिवस में एकीकृत रूप से कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, किसान वैज्ञानिक अधिकारी संवाद, किसानों के लाभ के लिए संचालित योजनाओं में दी जा रही सुविधाओं, किसानों को अनुदान पर कृषि निवेश एवं अन्य उपकरणों, संचालित योजनाओं के लाभार्थियों के चयन प्रक्रिया, किसानों को विभिन्न विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के लाभ से अवगत कराना, जनपद में आयोजित की जा रही कृषि प्रदर्शनियों/मेलों के आयोजन की जानकारी प्रदान की जायेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख