शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

विजय रूपानी होंगे गुजरात के नए CM, डिप्टी CM बनेंगे नितिन पटेल

· · 2 मिनट

विजय रूपानी होंगे गुजरात के नए CM, डिप्टी CM बनेंगे नितिन पटेल

अहमदाबाद। गुजरात के विधायक दल की बैठक में शुक्रवार को विजय रूपानी को नेता चुना गया। अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री विजय रूपानी होंगे जबिक नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया है। गुजरात BJP के अध्यक्ष हैं विजय रूपानी। हालांकि, मीडिया में इस बात की चर्चा थी कि नितिन पटेल को गुजरात का CM बनाया जाएगा लेकिन विधायक दल की बैठक में विजय रूपानी के नाम पर मुहर लगी। रूपानी राजकोट के जैन समुदाय से आते हैं और PM मोदी के करीबी बताए जाते हैं। बैठक में BJP अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौजूद थे। बैठक के बाद नितिन गडकरी ने घोषणा की कि रूपानी गुजरात के नये मुख्यमंत्री होंगे।

रूपानी को अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी की अगुवाई करने का जिम्मा सौंपा जाएगा और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में पार्टी को उसके सामने मौजूद चुनौतियों से उबारना होगा। आनंदीबेन पटेल ने पिछले हफ्ते फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वो इस पद से हट जाना उपयुक्त समझती हैं क्योंकि वो इस साल नवंबर में 75 की हो जाएंगी। ऐसा माना जाता है कि प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्यों के मंत्रिमंडल में मंत्रियों के लिए ये ऊपरी उम्र सीमा तय कर रखी है।

BJP अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर अंतिम फैसले के लिए कल ही पार्टी नेताओं के साथ विचार विमर्श किया था। भाजपा संसदीय बोर्ड ने दिल्ली में सोमवार को अपनी बैठक में इस्तीफा देने की आनंदीबेन पटेल की पेशकश स्वीकार कर लिया था। इससे नये मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया गति आई। गुजरात में लंबे समय से सत्ता में मौजूद भाजपा पटेल आरक्षण आंदोलन, उना अशांति, नगर निकाय चुनावों में पराजय जैसी कई गंभीर चुनौतियों से जूझती आ रही है। उना में दलितों की पिटाई को लेकर राज्य में दलित समुदाय आक्रोशित है। समझा जाता है कि इन प्रकरणों ने BJP की छवि और जनाधार को नुकसान पहुंचाया है और संभवत: ये भी वजह है कि आनंदीबेन पटेल को इस्तीफा देना पड़ा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख