गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

Uttarakhand के Chamoli में आकाशीय बिजली का कहर, 500 से ज्यादा बकरियों की मौत

चमोली जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। निजमूला घाटी के भनाली तोक में देर रात बिजली गिरने से एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की मौत हो गई। इससे पशुपालकों को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रभावितों ने मुआवजे की मांग की है।

· · 2 मिनट

Uttarakhand के Chamoli में आकाशीय बिजली का कहर, 500 से ज्यादा बकरियों की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले से मौसम की मार की दर्दनाक खबर सामने आई है। जिले की Nijmula Valley के भनाली तोक क्षेत्र में रविवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की 500 से ज्यादा बकरियों की मौत हो गई, जिससे पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

https://t.co/4TN6N5wtJ6

दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब500 बकरियों की मौत

Chamoli जिले की निजमूला घाटी के भनाली तोक में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा नुकसान हुआ है। हादसे में एक दर्जन से अधिक भेड़पालकों की करीब 500 बकरियों की मौत होने की सूचना है। खास बात यह है कि India Meteorological Department ने 3, 4 और 5 मई 2026 के लिए चमोली जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसमें ओलावृष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई थी। देर रात से जिले में मौसम खराब बना हुआ है और हल्की बारिश भी लगातार हो रही है। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद प्रभावित भेड़पालकों ने जिला प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है।

इस हादसे में करीब 14 भेड़पालक प्रभावित

बताया जा रहा है कि भेड़पालक अपनी बकरियों को चराने के लिए भनाली तोक क्षेत्र में लेकर गए थे। देर रात अचानक मौसम खराब हुआ, तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में पूरी बकरियों की खेप आ गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 14 भेड़पालक प्रभावित हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पशुपालन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है।

कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मायूसी का माहौल है। प्रभावित पशुपालकों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजा देने की मांग की है। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख