गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

एक्शन में सीएम योगी, दो जिलाधिकारियों को किया सस्पेंड

एक्शन मोड में नजर आए सीएम योगी आदित्यनाथ। भ्रष्टाचार मामले में गोंडा और फतेहपुर के जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों के खिलाफ की कड़ी कार्रवाई।

· · 2 मिनट

एक्शन में सीएम योगी, दो जिलाधिकारियों को किया सस्पेंड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा और फतेहपुर के जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने दोनों जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश देते हुए पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के इस कदम से अधिकारियों के भीतर हड़कंप मचा हुआ है। राज्य सरकार की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है।

किसी भी देश व प्रदेश के विकास की नींव होते हैं ग्राम प्रधान: सीएम योगी आदित्यनाथ


https://twitter.com/hashtag/UPCM


बयान के मुताबिक, गोंडा में सरकारी खाद्यान्न वितरण में अनियमितताएं पाए जाने और वरिष्ठ स्तर पर अप्रभावी व अत्यधिक शिथिल नियंत्रण को गंभीरता से लेते हुए गोंडा के जिलाधिकारी जे. बी. सिंह और प्रभारी जिलापूर्ति अधिकारी राजीव कुमार को भी निलंबित किया गया है। बयान में बताया गया है कि गोंडा के जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजय विक्रम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने और पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अमूमन छोटे अधिकारियों को दंडित कर दिया जाता है, लेकिन वरिष्ठ स्तर पर जवाबदेही तय नहीं की जाती है। यदि वरिष्ठ स्तर पर प्रभावी सुनवाई व कार्रवाई की जाती तो कदाचित इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न होती। प्रकरण में कार्रवाई की प्रभावी मिसाल स्थापित करते हुए वरिष्ठ स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित करने का फैसला लिया गया है।

https://twitter.com/hashtag/UPCM

इसके अतिरिक्त फतेहपुर में गेहूं खरीद में अनियमितताएं पाए जाने पर गंभीर रुख अख्तियार करते हुए जिला अधिकारी फतेहपुर कुमार प्रशांत को तत्काल प्रभाव से निलबिंत करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि वरिष्ठ स्तर पर जिम्मेदारी निर्धारित करना आवश्यक है, जिससे सरकार के महत्वपूर्ण कायरें को समय पर सुनिश्चित करके पारदर्शिता लाई जा सके।

चीनी उद्योग के लिए 8,500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को मंजूरी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख