शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश कैसे पड़ा ?

· · 2 मिनट

क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश का नाम उत्तर प्रदेश कैसे पड़ा ?

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने आज पहली बार राज्य का स्थापना दिवस मनाया। उत्तर प्रदेश का गठन 1950 में 24 जनवरी के ही दिन हुआ था, लेकिन कम लोगों को पता है कि राज्य का नाम उत्तर प्रदेश कैसे पडा।

उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का विचार पहले पहल राज्यपाल राम नाईक की ओर से आया। उन्होंने महाराष्ट्र दिवस की ही तरह उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का प्रस्ताव किया ताकि राज्य की जनता को अपने प्रदेश के इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिल सके। देश के अन्य राज्यों द्वारा स्थापना दिवस मनाये जाने का उल्लेख करते हुए नाईक ने कुछ समय पहले कहा था, ”मुझे यकीन है कि विदेश में रह रहे सभी उत्तर भारतीय उत्तरप्रदेश दिवस मनाना शुरू करेंगे। ठीक उसी तरह जैसे वे राम नवमी और जन्माष्टमी मनाते हैं।”

ये भी पढ़ें- ‘एक जनपद – एक उत्पाद’ का मकसद 20 लाख युवाओं को नौकरी देना : योगी

अब तक राज्य में बडी संख्या में लोगों को जानकारी नहीं थी कि उत्तर प्रदेश की स्थापना कब हुई थी। राज्य को वैदिक काल में ब्रहमर्षि देश या मध्य देश कहा जाता था। मुगल काल में इसे क्षेत्रीय स्तर पर विभाजित किया गया। उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 को अस्तत्वि में आया जब भारत के गवर्नर जनरल ने यूनाइटेड प्राविंसेज (आल्टरेशन आफ नेम) आर्डर 1950 पारित किया। इसके तहत यूनाइटेड प्राविंसेज को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया।

उत्तर प्रदेश ने तब से अब तक तमाम बदलाव देखें। उत्तराखंड का गठन भी नौ नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश को काटकर किया गया। उत्तर प्रदेश दिवस के मौके पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि भारत के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू की मौजूदगी में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति या समाज अतीत पर गौरव नहीं कर सकता तो उसका भवष्यि कभी उज्ज्वल नहीं हो सकता।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना से बदलेगी पिछड़े गाँवों की तस्वीर

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का उदय आखिरकार कहां से होता है। ”उत्तर प्रदेश की अधिसूचना 24 जनवरी 1950 को जारी हुई थी।” प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि देश के 24 राज्यों में उनका स्थापना दिवस मनाया जाता था लेकिन उत्तर प्रदेश में हम नहीं मनाते थे। अब इसकी शुरूआत हुई है। नाईक ने कहा कि पूर्व की अखिलेश यादव सरकार से भी उन्होंने स्थापना दिवस मनाने को कहा था लेकिन उनका प्रस्ताव माना नहीं गया। अब योगी सरकार ने इसे स्वीकार किया है। मुख्य अतिथि उप राष्ट्रपति नायडू ने कहा कि उनकी आकांक्षा है कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में उत्तम प्रदेश बने।

ये भी देखें-

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख